Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi ने अपनी फ्लैगशिप K-सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट Redmi K90 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे पाव ...और पढ़ें

Redmi K90 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है।

Redmi K90 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K90 Ultra को मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी K सीरीज का ये नया फोन तीन कलर्स में आता है और इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए एक खास D2 AI चिप शामिल की गई है। Redmi K90 Ultra में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का डिस्प्ले है और रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है।

Redmi K90 Ultra की कीमत और उपलब्धता

चीन में, Redmi K90 Ultra के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट दोनों की कीमत CNY 2,799 (लगभग 40,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 47,000 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 50,000 रुपये) है।

Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डुअल-सिम सपोर्ट वाला Redmi K90 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इसमें 6.83-इंच का AMOLED 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500Hz के इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये पैनल 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस डिलीवर कर सकता है।

Redmi k90 Ultra_

परफॉर्मेंस के लिए Redmi K90 Ultra में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो TSMC के सेकंड-जनरेशन 3nm प्रोसेस पर बना है। ये चिपसेट Adreno GPU और क्वालकॉम के AI इंजन के साथ आता है। गेमिंग के दौरान रेजोल्यूशन और फ्रेम रेट को बढ़ाने के लिए फोन में एक अलग D2 AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी शामिल है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक का UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसमें एक एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है, जिसके बारे में दावा है कि ये महज 100 सेकंड के अंदर फोन के टेम्परेचर को लगभग 10°C तक कम कर देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K90 Ultra के रियर में डुअल कैमरा यूनिट है, जिसमें 1/1.55-इंच सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। मेन सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इस फोन को IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग मिली हुई है।

कनेक्टिविटी के लिए Redmi K90 Ultra में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, Wi-Fi Direct, GPS, NavIC और GLONASS जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

पावर बैकअप के लिए Redmi K90 Ultra में 8,550mAh की बेहद पावरफुल बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के रिटेल बॉक्स में ही 100W का GaN चार्जर साथ मिलेगा। ये फोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें शाओमी की अपनी Surge P3 चार्जिंग चिप और Surge G2 बैटरी मैनेजमेंट चिप लगाई गई है। इस फोन का डायमेंशन 162.91 × 77.93 × 8.18mm और वजन 227 ग्राम है।