ZTE के सब-ब्रांड Nubia की तरफ से गेमिंग पर फोकस्ड लेटेस्ट टैबलेट Red Magic Gaming Tablet 5 Pro चीन में लॉन्च हो गया है। ये नया मॉडल Snapdragon 8 Elite ...और पढ़ें

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को लॉन्च किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ZTE के सब-ब्रांड Nubia की तरफ से गेमिंग पर फोकस्ड लेटेस्ट टैबलेट Red Magic Gaming Tablet 5 Pro चीन में लॉन्च हो गया है। ये नया मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर रन करता है, जिसके साथ 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसमें 185Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ 9.06-inch का OLED डिस्प्ले है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro दो कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 8,300mAh की बैटरी दी गई है। यही टैबलेट चीन के बाहर के मार्केट्स में Red Magic Astra 2 के नाम से लॉन्च होगा।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत और उपलब्धता
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,299 (लगभग 74,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वर्जन की कीमत CNY 5,999 (लगभग 84,000 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 16GB रैम + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,999 (लगभग 98,000 रुपये) रखी गई है। ये टैबलेट डार्क नाइट और सिल्वर विंग कलर्स में उपलब्ध है।
कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को ग्लोबल मार्केट्स में Red Magic Astra 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Redmagic OS 11.5 पर रन करता है। इसमें 9.06-inch का 2.4K सुपर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये डिस्प्ले अपग्रेडेड X10 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल से बना है, जो 1,600 nits की पीक ब्राइटनेस और 5,280Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करता है। बेहतर रिस्पॉन्स के लिए इसमें Synaptics S3930T टच चिप दी गई है, जिसके बारे में दावा है कि ये 2000Hz का इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट देती है।
ये टैबलेट 3nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें 16GB तक की LPDDR5T RAM और 1TB तक की UFS 4.1 Pro इंटरनल स्टोरेज मिलती है। गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में कंपनी का इन-हाउस डेवलप्ड RedCore R4 गेमिंग चिप और Energy Cube 3.0 दिया गया है। लुक के मामले में इसमें एक RGB लाइटिंग सिस्टम भी है।
कैमरे की बात करें तो Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है और फोन के बैक पैनल पर एक ट्रांसपेरेंट वाटर-कूलिंग डिजाइन देखने को मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। हीटिंग इश्यू से निपटने के लिए टैबलेट में 12,016 sq mm का VC Cooling सेटअप दिया गया है, जिसमें कंपोजिट लिक्विड मेटल 3.0 और ग्राफीन कॉपर फॉयल हीट डिसिपेशन मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। ये फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 8,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक साथ चार्जिंग करने और ईयरफोन लगाने के लिए Dual Type-C पोर्ट्स दिए गए हैं और दोनों ही पोर्ट्स 80W की चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा टैबलेट में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट और 1227 स्टीरियो डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। इसका डायमेंशन 207.55×134.73×6.9mm और वजन 363 ग्राम है।






