Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale दोनों 4 जुलाई से शुरू होंगी, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है.

Flipkart पर iPhone 17 सीरीज पर खास ऑफर्स मिलेंगे, जबकि Amazon पर Samsung और OnePlus फोन सस्ते में उपलब्ध होंगे.
(
Image Credit: Apple
)

Published : July 2, 2026 at 8:26 PM IST
7 Min Read

हैदराबाद: भारत में शॉपिंग के शौकीनों के लिए जुलाई 2026 का पहला हफ्ता काफी खास होने वाला है, क्योंकि भारत की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यानी अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने अपनी-अपनी सेल का ऐलान कर दिया है. अमेज़न की प्राइम डे सेल की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और वो 6 जुलाई तक चलेगी यानी ग्राहक पूरे 72 घंटों तक एक्सक्लूसिव डील्स और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
वहीं, दूसरी ओर फ्लिपकार्ट ने भी GOAT Sale 2026 का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 4 जुलाई से होने वाली है, लेकिन अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस या ब्लैक मेंबर हैं तो आपके लिए सेल की शुरुआत 24 घंटे पहले यानी 3 जुलाई की मिडनाइट 12:00 AM से ही शुरू हो जाएगी. आइए हम आपको अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों सेल में मिलने वाले ऑफर्स और कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बताते हैं.
अमेज़न सेल की बात
इस साल भारत में Prime Day का यह 10वां एडिशन है. इस कारण कंपनी ने Prime Day Sale की घोषणा की है. इस सेल का फायदा अमेज़न के प्राइम मेंबर्स को ही मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इस सेल में ग्राहकों को 300 से ज्यादा टॉप ब्रांड्स के 15,000 से अधिक प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतें मिलेंगी और 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे.
अब ऐसे में सवाल उठता है कि इस सेल का फायदा आपको तब तक नहीं मिलेगा, जबतक आपके पास अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप न हो. इसके लिए आप दो काम कर सकते हैं. पहला - आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के पूछिए कि क्या उनके पास प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन है. अगर उनके पास है तो आप उन्हीं के अमेज़न प्राइम अकाउंट से डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं. दूसरा - आप खुद अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन खरीदकर सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस मौके पर कंपनी नए मेंबर्स के लिए खास डिस्काउंट भी दे रही है. आइए हम आपको अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के प्लान्स और कीमत बताते हैं:
- Prime Annual मेंबरशिप अब 999 रुपये में मिलेगी यानी 500 रुपये की छूट मिलेगी.
- Prime Lite की कीमत 599 रुपये रखी गई है, जिसपर 200 रुपये की बचत होगी.
- वहीं, जो लोग सिर्फ शॉपिंग बेनेफिट्स चाहते हैं, उनके लिए Prime Shopping Edition की कीमत महज 299 रुपये है, जिस पर 100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
Amazon Prime Day में स्मार्टफोन डील्स
SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ Axis Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा. आइए हम आपको अमेज़न प्राइम सेल के दौरान कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट और बेस्ट डील्स के बारे में बताते हैं:
Amazon Prime Day Sale x stufflistingsarmy, giveaway series, Day 4.
5 days, 5 winners, each will win an Amazon Voucher.Task for today:
1. Open Amazon India and search for the Galaxy S25 Ultra
2. Tell me what you like the most in the phone:
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 2, 2026
A. The Display
B. The Processor
C.… pic.twitter.com/kn596OV0Dq
Samsung Galaxy S25 Ultra: इस फोन पर न्यूनतम 15,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की कीमत 84,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा इस फोन पर 9 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है.
OnePlus 13: इस फोन को सेल के दौरान 49,999 रुपये की न्यूनतम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
OnePlus 15R: इस फोन को सेल के दौरान 48,999 रुपये की न्यूनतम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
OnePlus N6: हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस के इस सबसे सस्ते फोन को भी इस सेल के दौरान 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
iPhone 17 सीरीज: एप्पल के आईफोन 17 सीरीज में भी आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे.
Samsung Galaxy M47 जैसे नए स्मार्टफोन भी इसी सेल के दौरान लॉन्च होंगे, साथ ही फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट, 66,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर्स और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी.
Flipkart GOAT Sale में स्मार्टफोन डील्स
इस सेल में पेमेंट के लिए ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इसके अलावा Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा. आइए हम आपको फ्लिपकार्ट गोट सेल के दौरान कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट और बेस्ट डील्स के बारे में बताते हैं:
Samsung Galaxy S25: इस फोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 56,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 9,499 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S25 FE: इस फोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 47,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 7,999 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
iPhone 17: इस आईफोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 70,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इस फोन को 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं.
iPhone 17e: इस आईफोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 60,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 17 Pro: इस आईफोन प्रो मॉडल को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 1,12,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 17 Pro Max: इस आईफोन प्रो मैक्स मॉडल को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 1,27,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 16: इस आईफोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 59,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 16e: इस आईफोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 55,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 15: इस आईफोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 49,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
Flipkart GOAT Sale is bringing some tempting iPhone deals! 📱
If you had to choose just one, which would you buy?
💰 iPhone 15 – ₹49,900
— Malayali Bro (@MalayalaiBro) June 29, 2026
📱 iPhone 16 – ₹59,900
⚡ iPhone 17e – ₹60,900
✨ iPhone 17 – ₹70,900
Which one offers the best value for money? 👇#iPhone #Goatsale pic.twitter.com/tu9oda5kug
Google Pixel 10a: गूगल पिक्सल के इस फोन को आप ऑफर्स के साथ न्यूनतम 45,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 7,667 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
Google Pixel 10: गूगल पिक्सल के इस फोन को आप सेल में ऑफर्स के साथ न्यूनतम 64,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 7,222 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
Google Pixel 10 Pro XL: गूगल पिक्सल के इस फोन को आप इस सेल के दौरान ऑफर्स के साथ न्यूनतम 1,14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 12,778 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
Nothing Phone (4a) Pro: लंदन की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग के इस फोन यानी Nothing Phone (4a) Pro को इस सेल के दौरान ऑफर्स के साथ न्यूनतम 41,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप 4,666 प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
किसे किस सेल में जाना चाहिए?
इन दोनों सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट को ध्यान से देखा जाएगा तो ऐसा लगता है कि दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों का फोकस अलग-अलग ग्राहकों पर है. अमेज़न ने इस बार नए लॉन्च और वाइड कैटेगरी डील्स पर ज्यादा जोर दे रहा है, जबकि फ्लिपकार्ट की गोट सेल खासतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स और iPhone सीरीज पर बेहतर डील्स देती नजर आ रही है.
अगर आप प्राइम मेंबरशिप खरीदकर अमेज़न प्राइम सेल का फायदा उठाते हैं तो सेल बेनिफिट्स के साथ-साथ आपको फास्ट डिलीवरी के साथ-साथ Prime Video और Prime Music जैसी सर्विसेज का भी अतिरिक्त फायदा मिलता रहेगा. वहीं, Flipkart Plus मेंबर्स को अर्ली एक्सेस और सुपरकॉइन्स जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे. कुल मिलाकर बजट और जरूरत के हिसाब से दोनों प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.
For All Latest Updates






