इन ईयरबड्स में 54 घंटे की बैटरी लाइफ, IP55 रेटिंग और एआई ट्रांसलेट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

इन ईयरबड्स में 54 घंटे की बैटरी लाइफ, IP55 रेटिंग और एआई ट्रांसलेट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
(
Image Credit: Oppo
)

Published : July 2, 2026 at 6:29 PM IST
3 Min Read

हैदराबाद: चीन की टेक कंपनी ओप्पो ने अपने ऑडियो वियरेबल्स की रेंज को बढ़ाते हुए भारत में नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. इनके नाम Enco Air 5 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं. ये नए ईयरबड्स 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं और इनमें 52dB तक की एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन क्षमता दी गई है.
कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ इन्हें कुछ 54 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें यूज़र्स को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, IP55 रेटिंग, एआई असिस्टेंट और कम्पैटिबल डिवाइसेज़ पर एआई ट्रांसलेट जैसे फीचर्स भी इन ईयरबड्स में मौजूद हैं. आपको याद दिला दें कि मई के महीने में कंपनी ने Enco Air 5 Pro लॉन्च किया था और अब कंपनी ने उसी लाइलअप में एक नया ईयरबड्स यानी Enco Air 5 भी लॉन्च कर दिया है.
Oppo Enco Air 5 के खास फीचर्स
- Oppo Enco Air 5 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं.
- ये 52dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ-साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी सपोर्ट करते हैं.
- यह डिवाइस SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करती है.
- कॉल्स के दौरान बैकग्राउंड नॉइज़ कम करने के लिए इसमें कुल छह माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी हर ईयरबड में तीन-तीन माइक्रोफोन, जो एआई बेस्ड कॉल नॉइज़ कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं.
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 दिया गया है, जिसकी वायरलेस रेंज करीब 10 मीटर तक है.
- इस ईयरबड्स में प्लेबैक, ट्रैक बदलने, वॉइस असिस्टेंट और कॉल मैनेजमेंट के लिए टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं.
— OPPO India (@OPPOIndia) July 2, 2026
बैटरी बैकअप
Oppo Enco Air 5 के हर ईयरबड में कंपनी ने 62mAh की बैटरियां दी है और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि ANC बंद होने पर ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं. वहीं, एएनसी या ट्रांसपेरेंसी मोड ऑन रहने ये ईयरबड्स 6.5 घंटे और चार्जिंग के साथ 27 घंटे का प्लेबैक मिलता है.
कंपनी ने बताया कि उनके ये ईयरबड्स सिर्फ 55 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं. वहीं, केस समेत पूरी यूनिट को चार्ज होने में करीब 90 मिनट का वक्त लगता है. कंपनी का दावा है कि इन ईयरबड्स को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 11 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है. इसमें डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग दी गई है.
कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo Enco Air 5 की कीमत 3,299 रुपये है. यह लैवेंडर पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसके साथ लॉन्च ऑफर भी मिल रहा है, जिसका फायदा उठाकर यूज़र्स इसे 3,099 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीद सकते हैं. ये ईयरबड्स ओप्पो इंडिया की ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देशभर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
For All Latest Updates






