ओप्पो रेनो 16 सीरीज भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होगी, जिसमें Oppo Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। ...और पढ़ें

Oppo Reno 16 और Reno 16c होने हैं लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 16 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी। ओप्पो भारत में इस फोन के दो स्मार्टफोन Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Oppo Reno 16 को भारत में Snapdragon 7 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। चीन में कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 8000 सीरीज के साथ पेश किया था।
ओप्पो ने चिपसेट के साथ यह भी कन्फर्म किया है कि इस फोन को Android 16 पर आधारित ColorOS, नए एआई टूल्स और थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर के साथ लॉन्च होगा। Oppo Reno 16 और Reno 16c स्मार्टफोन भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होने हैं।
Oppo Reno 16 में मिलेगा Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन भारत में Qualcomm के ओक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा। यह 4nm प्रोसेस पर बना चिप है, जिसकी मैक्सिमम स्पीड 2.8GHz पर क्लॉक है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि चीन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिप के साथ आने वाले स्मार्टफोन के मुकाबले इसकी सीपीयू परफॉर्मेंस 27 प्रतिशत फास्ट है। इसके साथ ही ग्राफिक्स रेंडर 30 प्रतिशत तक और एआई परफॉर्मेंस 65 प्रतिशत तक फास्ट होंगे।
इसके साथ ही Oppo Reno 16 में मिलने वाले एआई फीचर्स के बारे में भी ओप्पो ने डिटेल शेयर की है। यह फोन AI रिकॉर्डिंग स्टीकर, AI स्कैन, AI वॉइस ट्रांसलेशन, AI मेन्यू ट्रांसलेशन, AI बिल मैनेजर और AI माइंड पायलट जैसे फीचर के साथ पेश किया जाएगा। एआई फीचर्स के लिए फोन में अलग से AI Snap Key दिया जाएगा।
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को एडवांस थेफ्ट प्रोटेक्शन 'Oppo Lock' के साथ बिक्री के लिए मार्केट में लाया जाएगा। इस फीचर की मदद से लोग फोन को रिमोटली लॉक करने के साथ SIM-removal लॉक भी इनेबल कर पाएंगे। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करेगा।






