Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing Ear (3a) 7 जुलाई को लॉन्च होगा। नए कलर, बेहतर ANC और Nothing Phone (4b) के साथ होने वाला यह लॉन्च काफी खास रहने वाला है।

Nothing ने अपने अगले वायरलेस इयरबड्स Nothing Ear (3a) की लॉन्च डेट ऑफीशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी इन नए TWS इयरबड्स को 7 जुलाई 2026 को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। इसी इवेंट में Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की घोषणा के साथ कंपनी ने एक टीजर भी शेयर किया है।
Nothing का लॉन्च इवेंट 7 जुलाई 2026 को भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि इस इवेंट में केवल नया स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि नेक्स्ट जेनरेशन ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे। Nothing Ear (3a) को कंपनी के पिछले Ear (a) इयरबड्स का अपग्रेड माना जा रहा है और इससे बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
नए पिंक कलर में भी आएंगे बड्स
Nothing Ear (3a) को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके नए पिंक कलर ऑप्शन की हो रही है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इसे ब्लैक, वाइट, यलो और पिंक समेत चार कलर्स में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि पिंक कलर पहली बार Nothing की इस सीरीज में देखने को मिल सकता है, जिससे यह यूजर्स के लिए एक नया और अट्रैक्टिव ऑप्शन बनेगा। Nothing अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए पहले से ही पसंद किया जा रहा है और उम्मीद है कि नया मॉडल भी इसी डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाएगा।
कीमत में नहीं होगा बड़ा बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Ear (3a) की यूरोप में शुरुआती कीमत 99 यूरो रखी जा सकती है। यह कीमत पिछले मॉडल Nothing Ear (a) के बराबर बताई जा रही है। हालांकि भारतीय मार्केट के लिए कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 8,000 रुपये के करीब हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज TWS सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बन सकता है।
फीचर्स पर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस
Nothing ने अभी तक Ear (3a) के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अलग-अलग लीक्स और रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए इयरबड्स में पहले से बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ जैसे अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इन फीचर्स को कन्फर्म नहीं किया है, इसलिए इनके लिए लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।
Nothing ने लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसकी टैगलाइन ‘Only dating DJs this summer’ रखी गई है। कंपनी ने यह भी बताया है कि टीजर वीडियो Nothing Phone (4b) से शूट किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि लॉन्च इवेंट में कंपनी ऑडियो और कैमरा दोनों से जुड़े एक्सपीरियंसेज पर जोर दे सकती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
अब तक का सफर और उपलब्धियां
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।






