Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra सितंबर में लॉन्च हो सकता है, जिसके संभावित डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। यह पासपोर्ट की तरह खुलने वाले वा ...और पढ़ें

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra का संभावित डिजाइन (फोटो - Jam Online)

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra का संभावित डिजाइन (फोटो - Jam Online)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra सितंबर में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फिलहाल इस फोल्डेबल डिवाइस के लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। Apple के फोल्डेबल iPhone Ultra अपने डिजाइन को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। यह वाइड डिजाइन के साथ आएगा, जो पासपोर्ट की तरह ओपन होगा। इस फोन के संभावित डिजाइन ऑनलाइन सामने आ गए हैं, जिन्हें देखकर यह कन्फर्म होता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

iPhone Ultra का संभावित डिजाइन

फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online ने संभावित iPhone Ultra के डमी यूनिट को लेकर जानकारी शेयर की है। हालांकि, यह असली फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा नहीं है। डमी यूनिट को फोन के लिए कवर बनाने वालों के लिए तैयार किया जाता है। iPhone Ultra को लेकर एपल ने फिलहाल कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।

iPhone Ultra Apple

इन रेंडर के मुताबिक, आईफोन की तुलना में ये अनफोल्ड रहने पर वाइड दिखाई देता है। यह Samsung Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले कॉम्पैक्ट और थोड़ा पतला है। रिपोर्ट में दावा किया है iPhone Ultra अन फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट iPad Mini की तरह दिखाई देता है।

रेंडर देखने पर पता चलता है कि इस डमी में दो फ्रंट फेसिंग कैमरा दिए गए हैं। इनमें से एक आउटर कवर डिस्प्ले और एक इनर फोल्डेबल स्क्रीन पर है। इसके साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरा के साथ LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी दिखने को मिल रहा है।

डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन और पावर बटन भी देखने को मिला है। इसके साथ ही वॉल्यूम बटन इसके अपर एज और बॉटम में डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जल्द आ सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, लॉन्च से पहले Apple ने 2nd जेनरेशन पर भी शुरू किया काम

की संभावित खूबियां

iPhone Ultra के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें Apple का A20 Pro चिपसेट देखने को मिलेगा। यह डिवाइस 12GB की LPDDR5x RAM के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। अटकलें है कि इसके कवर डिस्प्ले का साइज 5.3-इंच और अनफोल्ड होने पर स्क्रीन का 7.8-इंच हो सकता है।

रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही फोन में कंपनी इन-होम C2 मॉडेम का इस्तेमाल करेगी। संभव है कि इसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।