इंडियन एक्सेसरीज ब्रांड यूनिक्स ने अपना नया UX-1000 YUPHOR नेकबेंड भारत में 999 रुपये में लॉन्च किया है। यह नेकबेंड 62 घंटे के प्लेबैक, ENC सपोर्ट और ...और पढ़ें

HighLights
यूनिक्स UX-1000 YUPHOR नेकबेंड 999 रुपये में लॉन्च।
सिंगल चार्ज पर 62 घंटे का प्लेबैक टाइम।
ENC सपोर्ट और पेंडेंट डिजाइन के साथ उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एक्सेसरीज ब्रांड यूनिक्स ने UNIX UX-1000 YUPHOR नेकबेंड लॉन्च किया है। इस नेकबेंड को कंपनी ने पेंडेंट डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा है। इस नेकबेंड के फीचर्स की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 62 घंटे का प्लेबैक और 180 दिनों तक का स्टेंडबाय टाइम ऑफर करता है। यूनिक्स का यह नेकबैंड इन्वायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।
UNIX UX-1000 YUPHOR: कीमत और उपलब्धता
UNIX UX-1000 YUPHOR को इंडियन मार्केट में 999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इस नेकबेंड को UNIX India की ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी के पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
UNIX UX-1000 YUPHOR के फीचर्स
यूनिक्स के लेटेस्ट नेकबेंड को ड्यूरेबल नायलॉन-ब्रैडेड डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस नेकबैंक को पेंडेंट डिजाइन में लॉन्च किया गया है, जिसके सेंट्रल मॉड्यूल में वॉल्यूम कंट्रोल, चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें TF कार्ड स्लॉट और इंटीग्रेटेड टॉर्च भी दिया गया है।
नेकबेंड की बात करें तो इसमें 10mm का ड्राइवर दिया गया है, यह इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इसके साथ ही नेकबेंड में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए ENC सपोर्ट मिलता है। यूनिक्स का यह नेकबेंड IPX3 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है।
UNIX UX-1000 YUPHOR में 250 mAh की बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इसमें चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट और बैटरी प्रोटेक्शन के लिए अलग से IC दी गई है। सिंगल चार्ज में 62 घंटे का बैकअप मिलता है।






