नथिंग फोन 4b अगले हफ्ते 7 जुलाई को लॉन्च होगा। नथिंग का यह फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। ...और पढ़ें

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन 7 जुलाई को लॉन्च होना है।
HighLights
नथिंग फोन 4b 7 जुलाई को होगा लॉन्च।
स्नैपड्रैगन चिपसेट और ग्लिफ बार इंटरफेस मिलेगा।
6000mAh बैटरी और डुअल 50MP कैमरा सेटअप की उम्मीद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 4b स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होना है। इसके लॉन्च से पहले कंपनी फोन के कई सारे डिटेल्स टीज कर रही है। यह पिछले साल लॉन्च हुए एंट्री लेवल फोन Nothing Phone 4a को रिप्लेस करेगा। कंपनी अपकमिंग Nothing Phone 4b स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट मिलने की जानकारी कन्फर्म कर चुकी है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप और Glyph Bar इंटरफेस डिजाइन मिलेगा। नथिंग के अपकमिंग फोन के ऑफिशियल फोटोज भी सामने आ चुके हैं।
Nothing इस स्मार्टफोन की टीज करने के साथ अब तक इसके ब्लू वेरिएंट की ऑफिशियल इमेज के साथ Snapdragon चिपसेट को कन्फर्म कर चुका है। हालांकि, कौन-सा प्रोसेसर होगा ये जानकारी फिलहाल कंपनी ने भी रिवील नहीं है। Nothing Phone 4b स्मार्टफोन 7 जुलाई को लॉन्च होना है।
Nothing Phone 4b के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
GSMArena ने यूट्यूबर Almighty Tech (@almightytech12) के हवाले से अपकमिंग Nothing Phone 4b की रियल लाइफ इमेज शेयर की हैं। नथिंग पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि यह फोन भारत में ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री आएगा। हालांकि, यूट्यूबर ने अपकमिंग फोन के ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन के इमेज भी शेयर किए हैं।
Nothing Phone 4b Battery Confirmed.
— Almighty Tech (@almightytech12) June 29, 2026
6000 mAh
33W charging Support.#nothingphone4b pic.twitter.com/6RCG5IcPal
Nothing Phone 4b को लेकर कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इसमें Snapdragon चिपसेट मिलेगा। कंपनी ने चिपसेट के बारे में डिटेल शेयर नहीं की है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। यह फोन 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। Nothing Phone 4b एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करेगा।
Nothing Phone 4b First Nothing smartphone to feature a 6000 mAh Battery. #nothingphone4b pic.twitter.com/X2kFqwWw2W
— Almighty Tech (@almightytech12) June 29, 2026
Nothing Phone 4b के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 6.7-इंच की Flexible AMOLED टचस्क्रीन मिल सकती है। इसमें कैमरा के लिए सेंटर पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो नथिंग के इस अपकमिंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Nothing Phone 4b में मिल सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का कैमरा, 7 जुलाई को होगा लॉन्च






