इन कामों में फोटो खींचने, कैमरा जूम करने और कॉल म्यूट करने से अलार्म स्नूज करने तक जैसे कई काम शामिल हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि ये तमाम काम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर किए जा सकते हैं और iPhone यूजर्स के लिए ये ट्रिक्स काम की साबित नहीं होंगी।
फोटो-वीडियो करें शूट
![]()
वॉल्यूम बटन आपके फोन के लिए एक कैमरा बटन के तौर पर भी काम कर सकते हैं। आपके फोन में कैमरा खुला हो, तो आप वॉल्यूम बटन दबाकर फोटो क्लिक कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर इनसे वीडियो शूट करना भी शुरू किया जा सकता है।
ये सबसे ज्यादा तब काम आता है, जब आपको सेल्फी लेनी हो। ऐसे में आप फोन को पकड़े हुए अंगूठे से स्क्रीन पर मौजूट कैमरा शटर बटन दबाने की जगह ज्यादा आसानी से वॉल्यूम बटन दबा सकते हैं। इससे फोन हाथों से फिसल जाने का डर नहीं रहता।
जूम करें कंट्रोल
![]()
आप अपने फोन के वॉल्यूम बटन से कैमरा जूम भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर गूगल के पिक्सल फोन और सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन में मिल जाता है।
आप चाहें, तो Open Camera जैसे ऐप्स के जरिए भी वॉल्यूम बटन से जूम के साथ-साथ ऑटोफोकस और एक्सपोजर कंट्रोल कर सकते हैं।
लॉक स्क्रीन पर रहते हुए कैमरा खोलें
![]()
कुछ स्मार्टफोन्स पर वॉल्यूम बटन से लॉक स्क्रीन पर रहते हुए तुरंत कैमरा खोलने का फीचर मिलता है। Redmi जैसे स्मार्टफोन्स की सेटिंग्स में आप Double Press Volume Button फीचर को ऑन कर सकते हैं। इसके बाद वॉल्यूम बटन को दो बार दबाकर आप आसानी और तेजी से कैमरा खोल पाएंगे।
कॉल को साइलेंट करें
![]()
कई बार मीटिंग या किसी जरूरी काम के दौरान फोन बजने लगे, तो समझ नहीं आता कि उसे शांत कैसे किया जाए। ऐसे में आप वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल किसी भी एंड्रॉयड फोन पर कॉल आने पर अगर वॉल्यूम बटन को दबाया जाए, तो कॉल साइलेंट हो जाती है।
अलार्म को करें शांत
![]()
जिस तरह से अचानक कॉल आने पर समझ नहीं आता कि उसे शांत कैसे किया जाए वैसे ही नींद में जब फोन का अलार्म अचानक बजता है, तो पता नहीं चलता कि उसे चुप कैसे कराया जाए। ऐसे में अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन पर वॉल्यूम बटन को दबाएं, तो अलार्म तुरंत स्नूज हो जाता है।
पसंद की ऐप तुरंत शुरू करने के लिए
![]()
Hold volume keys के नाम से मिल जाएगी। आप चाहें तो अपने फोन के वॉल्यूम बटन से पसंदीदा ऐप तुरंत खोल सकते हैं। इसके लिए आपको फोन पर एक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट सेट करना होगा। यह आपको फोन के एक्सेसिबिलिटी मेन्यू में
इसके बाद जब आप अपने फोन के दोनों वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाएंगे, तो आपकी सेट की हुई ऐप तुरंत खुल जाएगी। इस शॉर्टकट के लिए आप पेमेंट ऐप या व्हाट्सऐप जैसी मैसेजिंग ऐप को सेट अप कर सकते हैं। इससे उन ऐप्स तुरंत एक्सेस करना आसान हो जाता है।
क्विक-स्टार्ट एक्सेसिबिलिटी ऑप्शन शुरू करना
![]()
- वॉल्यूम बटन की मदद से फोन के कुछ खास फीचर्स को बिना सेटिंग्स में जाए एक्टिवेट किया जा सकता है।
- इसमें स्क्रीन को जूम करने वाले Magnification फीचर या TalkBack को आप वॉल्यूम बटन होल्ड करके तुरंत ऑन कर सकते हैं।
- फोन को फोर्स रीस्टार्ट करना
- अगर आपका फोन पूरी तरह से हैंग या फ्रीज हो जाए, तो कुछ फोन्स जैसे कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स में पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ 7 सेकंड तक दबाकर रखने से फोन जबरन रीस्टार्ट हो जाता है।
बटन मैपर ऐप से कुछ भी करें कंट्रोल
![]()
- संभव है कि वॉल्यूम बटन के सभी फीचर्स हर एक ब्रैंड के फोन पर न मिलें। ऐसे में आप बटन मैपर जैसे ऐप्स से वॉल्यूम बटन से कोई भी काम कर सकते हैं।
- इसके अलावा ऐसे ऐप्स बटन को अलग-अलग तरह से दबाने के हिसाब से अलग-अलग काम करने का ऑप्शन भी देते हैं।
- इसके लिए फोन की सेटिंग्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी पड़ती और इससे टॉर्च जलाने से लेकर स्क्रीनशॉट लेने जैसे कई तरह के काम वॉल्यूम बटन से किए जा सकते हैं।
गाने बदलना के लिए करें इस्तेमाल
![]()
- कई स्मार्टफोन्स में वॉल्यूम बटन की मदद से म्यूजिक ट्रैक बदलने का ऑप्शन मिलता है।
- ऐसे में आप गाने सुनते हुए फोन को जेब से बाहर निकाले बिना ही गाने बदल सकते हैं।
- अगर आपके फोन में ऐसा फीचर नहीं है, तो आप Skip Track फीचर की मदद से अपने फोन के वॉल्यूम बटन को गाने बदलने वाला रिमोट बना सकते हैं।

लेखक के बारे मेंभव्य भारद्वाजभव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक पहुंचाया है। इन्होंने Google और WhatsApp (Meta) जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए काम करते हुए तकनीकी बारीकियों और यूजर्स को लेकर अपनी समझ को बेहतर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भव्य की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। भव्य AI के बारे में पढ़ने-समझने के साथ उसका इस्तेमाल करके लोगों तक उनके काम की चीजों को पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही उनकी पैनी नजर न सिर्फ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखते हैं। भव्य का हुनर जटिल तकनीकी जानकारियों को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे आम पाठक भी नई तकनीक को आसानी से समझ सकें। भव्य अलग-अलग टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों तक आसान भाषा में काम में आने वाले टिप्स और ट्रिक्स पहुंचाने में भी महारत रखते हैं। भव्य भारद्वाज ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक किया है। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें तकनीकी खबरों को तथ्यात्मक और रचनात्मक तरीके से पेश करने की मजबूती देती है। वह टेक्नोलॉजी को सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर नहीं आंकते, बल्कि इस नजरिए से देखते हैं कि एक यूजर को उसके साथ कैसा अनुभव मिलेगा। वह मानते हैं कि टेक्नोलॉजी का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है और यही सोच उनकी टेक्नोलॉजी को बयान करने के तरीके में भी झलकती है।... और पढ़ें





