Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया Moto G77 Power जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन की कीमत की रेंज, डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और ग्राहकों को कम से कम तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Digit.in Survey

✅ Thank you for completing the survey!

Moto G77 Power की लॉन्च डेट और कीमत

Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी टीजर के मुताबिक, Moto G77 Power को भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, लॉन्च से पहले इसकी सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

Why settle for good, when you can wow all the way? 🤩

Capture every detail with the Sony LYTIA™ 600. Also enjoy every moment on the ultra-immersive 6.7" FHD+ 120Hz display.

Launching 8th July on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores. pic.twitter.com/im3WPTm4fj

— Motorola India (@motorolaindia) July 2, 2026

Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन्स

टीजर इमेज में Moto G77 Power को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन पैंटोन-क्यूरेटेड कलर्स और वीगन लेदर फिनिश के साथ आएगा, जिससे इसे प्रीमियम लुक मिलेगा। फोन में 6.72-इंच Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।

Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony Lytia-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G77 Power एंड्राइड 16 आधारित Hello UI पर चलेगा। Motorola ने यह भी पुष्टि की है कि इस फोन को भविष्य में Android 17 अपडेट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today, 3 July 2026: सोने में अचानक तेज़ उछाल! चांदी के भी बढ़ते जा रहे भाव, ताज़ा रेट जानें

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile