
Varanasi News: वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक बैठक की और अपराध नियंत्रण, विवेचना की समीक्षा की। निरीक्षक ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी को कार्रवाई न करने पर लाइन हाजिर किया गया। कई अधिकारियों को विवेचनाएं लंबित रखने पर निलंबित किया गया। चार मंत्र दिए गए जिनसे अपराध नियंत्रण की दिशा में तेजी लाई जा सके।

Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं सावन की तैयारियों की समीक्षा की।
कानून व्यवस्था और कार्रवाई
सिंधोरा हत्याकांड में प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज कुमार को वहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। तय अवधि के बाद पांच विवेचनाओं को क्रमशः 23 दिन, 826, 884, 939 एवं 1060 दिन लंबित रखने पर जैतपुरा थाने के सरैयां चौकी प्रभारी सत्यदेव गुप्ता को निलंबित कर दिया। सीपी ने कहा कि 60 और 90 दिन की समयसीमा से बाहर विवेचना पर जवाबदेही तय होगी। संगठित अपराध, माफिया, साइबर अपराधी, गोवध एवं एनडीपीएस तस्करों पर गैंगस्टर व संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के लिए कहा। अपराध नियंत्रण के लिए चार मंत्र दिए। इनमें पुराने एवं पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दिन एवं रात में सघन चेकिंग, रात्रि गश्त, पिकेट की प्रभावी व्यवस्था एवं बिना नम्बर प्लेट, स्टंट करने एवं तीन सवारी वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।
सावन की तैयारियाँ
सावन को देखते हुए कांवरिया मार्गों का निरीक्षण करने के लिए कहा। प्रत्येक अधिकारी को कांवरिया मार्ग, डायवर्जन एवं संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समय से निरीक्षण करने के लिए कहा। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦पुलिस आयुक्त ने बैठक में किन विषयों की समीक्षा की?−
पुलिस आयुक्त ने विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं सावन की तैयारियों की समीक्षा की।
✦किस निरीक्षक को कार्रवाई न किए जाने पर लाइन हाजिर किया गया?+
✦कांवरिया मार्गों का निरीक्षण किसकी तैयारी के लिए किया जा रहा है?+
लेखक के बारे में
Amit Kumar Varma
शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। परिचय एवं अनुभव करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल) शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग एंटरटेनमेंट और विजन विशेषज्ञता
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी






