Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने बताया कि चिराग पासवान ने कहा है कि जो भी हत्यारे हैं, जिन्होंने अपराध किया है, तुरंत इन लोगों को सजा मिलेगी. कार्रवाई की भी बात की.

Written By : अजीत कुमार, पटना |  Updated at : 03 Jul 2026 03:17 PM (IST)

Bharat Bhushan Tiwari Father Told About Discussion With Chirag Paswan on Police Encounter भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'

(भरत तिवारी की मां से मिलते चिराग पासवान)

Source : चिराग पासवान एक्स हैंडल

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने भरत भूषण तिवारी (Bharat Bhushan Tiwari) के परिवार से बिलौटी गांव जाकर शुक्रवार (03 जुलाई, 2026) को मुलाकात की. परिवार ने उन्हें बताया कि कैसे एनकाउंटर में पुलिस ने भरत तिवारी को पांच-पांच गोली मारी. चिराग पासवाने से क्या कुछ बात हुई है, इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी है.

'कार्रवाई होगी और दुनिया देखेगी'

भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि बहुत अच्छे से बात हुई. ढंग से बात हुई. चिराग पासवान ने कहा है कि तीन-चार दिन के अंदर जितने भी ये लोग हत्यारे हैं, जिन्होंने अपराध किया है, तुरंत इन लोगों को सजा मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि तुरंत इस मामले में कार्रवाई होगी और दुनिया देखेगी.

Bhojpur, Bihar: Union Minister and LJP (Ram Vilas) chief Chirag Paswan met the family members of Bharat Tiwari

Father of Bharat Tiwari, Kashinath Tiwari says, "I spoke to him. The conversation went very well, it was conducted properly and with stability. He said that within… pic.twitter.com/XKdTlavkFt

— IANS (@ians_india) July 3, 2026

यह भी पढ़ें- 'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी 

वहीं भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा, "चिराग पासवान ने आश्वासन दिया है कि इस पर बहुत जल्द एक्शन लिया जाएगा. जल्द से जल्द जो भी दोषी हैं उनको अंदर (जेल में) डाला जाएगा. उन्होंने न्याय की बात की है. वीडियो भी उनको दिखाया गया कि कैसे मेरे भैया को पीएमसीएच में फेंक दिया गया था. उनको (चिराग पासवान) पता था कि तीन गोली मारी गई है, तो बताया गया कि तीन नहीं पांच गोली मारी गई है."

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा, "चिराग पासवान ने कहा कि जिसने भी किया है उसको सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने के लिए भी कहा है. बात करके जल्द से जल्द दोषी को सजा दिलाने की बात कही है."

'मैं और मेरी पार्टी परिवार के साथ'

उधर चिराग पासवान ने कहा, "आरा में भरत तिवारी जी की जिस तरीके से घटना घटी है, उससे स्पष्ट है कि गलत तो हुआ है. ऐसे में परिवार को न्याय मिले ये हम लोगों की प्राथमिकता है. आज इसी उद्देश्य के साथ मैं वहां पर गया कि परिवार अपनी बातों को खुलकर स्पष्ट तरीके से रखे, ताकि उन विषयों को मैं उच्च मंच तक लेकर जाऊं. परिवार को न्याय जरूर मिलेगा , मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More

Published at : 03 Jul 2026 03:13 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola