यूपी टीजीटी रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पर चेक किया जा सकता है।

नई दिल्ली

Updated: July 1, 2026 10:40 IST

up tgt result 2026 Out, up tgt result pdf download, upessc.up.gov.in,
UP TGT Result Declared LIVE Updates: यूपी टीजीटी का रिजल्ट पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा 2026 (UP TGT 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP TGT Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध NOTICE BOARD सेक्शन में View All पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब UP TGT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Also Read

Live Updates

21:08 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: DV में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

यूपी टीजीटी परीक्षा में जो कैंडिडेट पास हुए हैं उन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। इससे जुड़ी पूरी जानकारी, दिशा-निर्देश और ऑनलाइन लिंक आयोग अलग से जारी करेगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक डॉज़यर (Dossier) आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने के निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

यदि कोई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए तय तिथि पर उपस्थित नहीं होता, तो उसके आवेदन पर आगे विचार नहीं किया जाएगा।

सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित पदों का अंतिम चयन परिणाम (Final Result) घोषित किया जाएगा।

21:00 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए आगे की प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के रूप में किया जाएगा। आयोग ने प्रत्येक पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों की सूची उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं उन्हें आगे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है।

20:55 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: इन विषयों के लिए रिजल्ट जारी हुआ

आयोग ने यूपी टीजीटी एग्जाम रिजल्ट साइंस, हिंदी, संस्कृत, होम साइंस, सोशल साइंस, उर्दू, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल, म्यूजिक वोकल, बायोलॉजी, मैथ, आर्ट, इंग्लिश, एग्रीकल्चर और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए जारी किया है। यह परीक्षा इन सब्जेक्ट के लिए 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

20:36 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की लिस्ट वेबसाइट पर कर दी गई है जारी

यूपी टीजीटी एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। आयोग ने प्रत्येक पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों की सूची उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

20:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result Released 2026 LIVE: यूपी टीजीटी का रिजल्ट जारी, upessc.up.gov.in पर करें चेक

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

20:10 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: रिजल्ट, मेरिट और भर्ती से जुड़ी हर अपडेट यहां मिलेगी

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026, विषयवार कटऑफ, मेरिट सूची, जिलेवार रिक्तियों और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे LIVE ब्लॉग के साथ बने रहें। जैसे ही आयोग कोई आधिकारिक अपडेट जारी करेगा, उसे तुरंत प्रकाशित किया जाएगा।

20:00 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: दस्तावेज सत्यापन की तैयारी शुरू करें

जो उम्मीदवार अच्छे अंकों की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।

19:50 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: क्या जारी होगी विषयवार कटऑफ?

उम्मीद की जा रही है कि परिणाम के साथ या उसके बाद आयोग विषयवार और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर सकता है। इससे उम्मीदवार अपने चयन की संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे।

19:40 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: चयन प्रक्रिया में मेरिट का महत्व

यूपी टीजीटी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसलिए परिणाम और मेरिट सूची दोनों ही उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

19:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: किस जिले में सबसे अधिक पद?

भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों में रिक्तियों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई थी। अधिक छात्र संख्या वाले जिलों में पदों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होने की संभावना रहती है।

19:20 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: जिलेवार रिक्तियों का विवरण कहां देखें?

यूपी टीजीटी भर्ती में जिलेवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आयोग द्वारा जारी मूल अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित जिले और विषय की रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से सत्यापित करें।

19:00 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: कला एवं शारीरिक शिक्षा विषयों पर अपडेट

कला और शारीरिक शिक्षा विषयों के उम्मीदवार भी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन विषयों में पदों की संख्या अन्य विषयों की तुलना में कम हो सकती है, जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है।

18:50 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की नजर रिजल्ट पर

संस्कृत विषय के उम्मीदवारों के लिए यूपी टीजीटी भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का प्रदर्शन निर्णायक भूमिका निभाएगा।

18:40 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: सामाजिक विज्ञान विषय की स्थिति

सामाजिक विज्ञान विषय के उम्मीदवारों की संख्या हर वर्ष बड़ी रहती है। इस विषय में भी प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। परिणाम जारी होने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

18:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों के लिए अपडेट

अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थी भी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस विषय की कटऑफ और चयन सूची परिणाम जारी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

18:20 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: गणित और विज्ञान विषयों में प्रतिस्पर्धा

गणित और विज्ञान विषयों में भी इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन विषयों में चयन के लिए उच्च अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण रहेगा।

18:10 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: हिन्दी विषय में बड़ी संख्या में आवेदन

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो हिन्दी विषय में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त होते रहे हैं। इस बार भी हिन्दी विषय के उम्मीदवारों की संख्या अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में इस विषय की कटऑफ अपेक्षाकृत अधिक जा सकती है।

18:00 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: विषयवार रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नजर

यूपी टीजीटी भर्ती में विभिन्न विषयों जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, कला और शारीरिक शिक्षा के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने विषय से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना का विवरण अवश्य देखना चाहिए।

17:50 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: एसटी वर्ग के लिए कितने पद?

यूपी टीजीटी भर्ती 2026 में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए सीमित संख्या में पद निर्धारित किए गए हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार बालक वर्ग में 4 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि बालिका वर्ग में कोई पद निर्धारित नहीं है।

17:40 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: एससी वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यूपी टीजीटी भर्ती में कुल 534 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें बालक वर्ग के लिए 503 और बालिका वर्ग के लिए 31 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी।

17:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कितनी सीटें?

यूपी टीजीटी भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए भी बड़ी संख्या में पद आरक्षित किए गए हैं। बालक वर्ग में 866 और बालिका वर्ग में 83 पद निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार संभावित कटऑफ पर नजर रखनी चाहिए।

17:20 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: सामान्य वर्ग के लिए सर्वाधिक पद

टीजीटी भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सर्वाधिक पद आरक्षित किए गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बालक और बालिका वर्ग को मिलाकर सामान्य वर्ग के लिए 2052 से अधिक पद निर्धारित किए गए हैं। इससे सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में चयन की उम्मीदें बढ़ी हैं।

17:10 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: बालिका वर्ग के लिए 326 रिक्तियां

यूपी टीजीटी भर्ती के अंतर्गत बालिका वर्ग के लिए कुल 326 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर चयन भी लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

16:57 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: बालक वर्ग में 3213 पदों पर भर्ती

यूपी टीजीटी भर्ती 2026 में सबसे अधिक पद बालक वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ग में कुल 3213 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।

16:45 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: यूपी टीजीटी भर्ती 2026 में कुल 3539 पदों पर होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 3539 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें बालक वर्ग के लिए 3213 और बालिका वर्ग के लिए 326 पद निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण की जानकारी भी साझा की जाएगी।

16:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: UP TGT Result 2026 LIVE अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, रिजल्ट लिंक, कटऑफ, मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। जैसे ही आयोग परिणाम जारी करेगा, सबसे पहले आपको यहां विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

16:15 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: आयोग की ओर से अभी नहीं आया आधिकारिक बयान

यूपी टीजीटी परिणाम को लेकर आयोग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट प्राप्त करें। जैसे ही कोई नई सूचना जारी होगी, उसे तुरंत अपडेट किया जाएगा।

16:00 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने पर क्या करें?

जैसे ही परिणाम जारी हो, उम्मीदवार सबसे पहले अपना रोल नंबर और चयन स्थिति जांचें। इसके बाद परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। यदि आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया के लिए कोई निर्देश जारी किए जाते हैं तो उनका पालन समय पर करना आवश्यक होगा।

15:45 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज

यूपी टीजीटी रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। कई उम्मीदवार संभावित रिजल्ट तिथि को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं। हालांकि उम्मीदवारों को केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी भी अफवाह से बचना चाहिए।

15:30 (IST) 30 Jun 2026

UP TGT Result 2026 LIVE: लाखों अभ्यर्थियों की नजर रिजल्ट पर

यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। परिणाम जारी होने के बाद हजारों उम्मीदवारों का शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सकता है। फिलहाल सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: 30-06-2026 at 11:50 IST