Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर स्भी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई. हालांकि वेलकम टू द जंगल अभी भी सबसे ज्यादा नोट बटोर रही है. यहां सभी का कलेक्शन जान सकते हैं.

Written By : निशा शर्मा |  Updated at : 03 Jul 2026 11:26 AM (IST)

Thursday Box Office Collection 2nd July Welcome To The Jungle Carry On Jatta 4 Cocktail 2 Maa Inti Bangaram Main Vaapas Aaunga Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

गुरुवार को किस फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Source : imdb

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हालाँकि इसकी कमाई में गिरावट भी जारी है. वहीं पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 मंदी झेल रही है. इस बीच 'कॉकटेल 2' भी टिकट खिडकी पर जमी हुई है और ये 90 करोड़ रुपये के माइलस्टोन के करीब पहुंच गई है. इन दोनों फिल्मों के अलावा 'मैं वापस आऊंगा' तथा 'मां इंति बंगरम' चुपचाप नोट बटोर रही हैं. चलिए यहां इनकी 2 जुलाई, गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं

 'वेलकम टू द जंगल' ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता और फरीदा जलाल शामिल हैं. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. वहीं 7वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' गुरुवार को यानी 7वें दिन 5.25 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की कुल कमाई अब 92.90 करोड़ रुपये हो गई है.

कैरी ऑन जट्टा 4 ने कितनी की गुरुवार को कमाई?
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 की कमाई में छठे दिन से भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसने 6ठे दिन बुधवार को महज 85 लाख रुपये कमाए थे. वहीं 7वें दिन तो इसके कलेक्शन में और मंदी आई है.

  • सैकनिल्क क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कैरी ऑन जट्टा 4 ने गुरुवार को यानी 7वें दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की कुल कमाई अब 12.25 करोड़ रुपये हो गई है.

'कॉकटेल 2' ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
होमी अदजानिया की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 'कॉकटेल 2' ने अपने 13वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कैरी 'कॉकटेल 2' ने दूसरे गुरुवार को यानी 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल कमाई अब 89.40 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan Release Date: विजय की 'जन नायकन' को सीबीएफसी से मिली मंजूरी! जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

मां इंति बंगारम ने दूसरे गुरुवार कितना कमाया?
सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म 'मा इंति बंगारम' ने रिलीज के 13वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बीवी नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मा इंति बंगारम'  ने दूसरे गुरुवार को यानी 14वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल कमाई अब 53.95 करोड़ रुपये हो गई है.

मैं वापस आऊंगा ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
इम्तियाज़ अली की फ़िल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने सिनेमाघरों में अपने 20वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई करके अपनी स्थिर रफ़्तार बनाए रखी थी. दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर इस फ़िल्म की कमाई में तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन मंदी आई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मैं वापस आऊंगा' ने तीसरे गुरुवार को यानी 14वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल कमाई अब 52.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release:धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' से 'मॉलीवुड टाइम्स' तक 5 फिल्में-सीरीज

Published at : 03 Jul 2026 10:14 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola