share

Welcome To The Jungle Day 7: वेलकम टू द जंगल को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। फिल्म पहले हफ्ते के एंड तक 100 करोड़ के आंकड़े से कुछ कदम ही दूर रह गई है।  

Box Office Collection: वेलकम टू द जंगल का शानदार रहा पहला हफ्ता, अक्षय कुमार की फिल्म ने 7वें दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम बैक टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। आज यानी 2 जुलाई को फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म पहले हफ्ते 100 करोड़ के आंकड़े से कुछ पीछे रह गई है। इस वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

वेलकम टू द जंगल: पहले हफ्ते फिल्म की कमाई

sacnilk.com के मुताबिक, आज यानी 7वें दिन रात 10 बजे तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई। बीते दिन के मुकाबले आज फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ की कमाई की थी। अगर फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 92.90 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की।

वेलकम टू द जंगलकमाईडे 03.75 करोड़डे 115.25 करोड़डे 220.00 करोड़डे 324.75 करोड़डे 48.50 करोड़डे 59.25 करोड़डे 66.15 करोड़डे 75.25 करोड़टोटल कलेक्शन 92.90 करोड़

वेलकम बैक टू द जंगल: आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 9.08 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 13.23 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 15.08 पर्सेंट रही। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी का डेटा अभी जारी नहीं किया गया है।

वेलकम टू द जंगल की आईएमडीबी रेटिंग

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.9 है। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। वेलकम टू द जंगल एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, परेश रावल, अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

2007 में आई वेलकम का सीक्वल है वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का सीक्वल है। वेलकम को अनीस बज्मी और अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद साल 2015 में फिल्म वेलकम बैक यानी वेलकम 2 रिलीज हुई। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

वेलकम टू द जंगल पहले हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। हालांकि, फिल्म दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। कल यानी 3 जुलाई को आलिया भट्ट की अल्फा भी रिलीज हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आलिया की अल्फा का वेलकम टू द जंगल की कमाई पर असर पड़ेगा या नहीं?