
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'दिन बदला है, लेकिन सुर्खियां वही हैं। एक मंत्री पेड़ गिरने की दुखद घटना को प्राकृतिक कहकर टाल देते हैं। एक परिवार 'हिट एंड रन' में अपना बेटा खो देता है, और आरोपी को कुछ ही घंटों में जमानत मिल जाती है। अनगिनत घटनाएं एक ही दर्दनाक सवाल उठाती हैं - जवाबदेही कहां है?'
देवोलीना का सत्ता के लोगों पर फूटा गुस्सा
उन्होंने आगे लिखा, 'सत्ता लोगों को यह यकीन दिला देती है कि वे कानून से ऊपर हैं। लेकिन इतिहास हमें कुछ और ही सिखाता है। जैसे प्रकृति अपना काम करती है, वैसे ही कर्मों का फल भी मिलता है। जो लोग सत्ता का गलत इस्तेमाल करते हैं, जनता का भरोसा तोड़ते हैं या बिना जमीर के काम करते हैं, उन्हें आखिरकार अपने कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है। कोई भी पद, रसूख या अधिकार हमेशा के लिए नहीं रहता।'हर साम्राज्य का पतन हुआ है। जिस भी शासक ने खुद को न्याय से ऊपर समझा, उसे आखिरकार झुकना ही पड़ा। सत्ता अस्थायी है। चरित्र और जवाबदेही ही टिके रहते हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी, एक्ट्रेस
'कोई भगवान नहीं, पतन जरूर होगा'
देवोलीना ने कहा, 'अगर आपको कोई सरकारी पद मिला है, तो याद रखें कि आप जनता के सेवक हैं... उनसे ऊपर नहीं। अस्थायी अधिकार को हमेशा रहने वाला न समझें। एक दिन सत्ता चली जाती है, पद बदल जाते हैं, और सिर्फ आपके काम ही आपकी पहचान बनते हैं। कोई भी भगवान नहीं है। जिस पल कोई व्यक्ति यह मानने लगता है कि वह जवाबदेही से ऊपर है, उसी पल उसका पतन शुरू हो जाता है।'इतिहास ने कभी भी अहंकार को माफ नहीं किया है। यह आखिरकार हर किसी तक पहुंच ही जाता है।
देवोलीना भट्टाचार्जी, एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी और बच्चा
देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शहनवाज शेख से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दिसंबर 2024 में इस कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम जॉय रखा गया। एक्ट्रेस अभी छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। मार्च में, देवोलीना ने सोशल मीडिया पर फेन्स के कुछ सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे काम पर लौटने के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें अपना काम पसंद तो है, लेकिन फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान अपने बेटे पर देना चाहती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी के शोज
देवोलीना 'सवारे सपने प्रीतो', 'साथ निभाना साथिया', 'बिग बॉस' और 'छठी मईया की बिटिया' जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'एंटरटेनमेंट' (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है। बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना। पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।... और पढ़ें





