Curated by: ऋषिकेश कुमार सिंह|नवभारतटाइम्स.कॉम29 Jun 2026, 11:52 pm IST

shashank singh and his father
शशांक सिंह और उनके पिता पर कुक ने किया FIR
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। भोपाल के रातीबड़ थाने में दोनों के खिलाफ घर में काम करने वाले एक कुक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में उनके ड्राइवर मिश्रा को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पीड़ित कुक विपेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, उसे एक परिचित के माध्यम से भोपाल बुलाया गया था। उससे वादा किया गया था कि शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने के बदले उसे 15 हजार रुपये प्रति महीना सैलरी, रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, भविष्य में सरकारी नौकरी लगवाने में मदद का झांसा भी दिया गया था।

काम का दबाव और बंधक बनाने का ड्रामा

विपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि भोपाल पहुंचकर काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर उस पर मानसिक रूप से लगातार काम का अत्यधिक दबाव बनाया जाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, 'घर में पहले से काम कर रहे एक अन्य कुक को भी लगातार गालियां दी जा रही थीं। जब मैंने यह माहौल देखकर काम छोड़ने और वापस जाने की बात कही, तो वे लोग भड़क गए और धमकी देते हुए कहा कि काम नहीं करेगा तो यहां आया क्यों?' आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विपेंद्र का मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके और उसे जबरन काम करने के लिए मजबूर किया। डर के मारे पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए एक कमरे में बंद कर लिया, लेकिन आरोप है कि पूर्व आईपीएस शैलेश सिंह , क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर मिश्रा ने दरवाजा खोलकर उसके साथ बर्बरता से मारपीट की। पीड़ित के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

भारतीय न्याय संहिता की इन गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

कुक की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भोपाल की रातीबड़ थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है:
  • धारा 296(बी): अश्लील हरकतें और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करना
  • धारा 115(2): स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना या मारपीट करना
  • धारा 3(5): जब कई लोग मिलकर किसी एक अपराध को अंजाम देते हैं

पुलिस का बयान, निष्पक्ष जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस हाई-प्रोफाइल मामले पर भोपाल पुलिस का कहना है कि एक प्रतिष्ठित क्रिकेटर और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी का नाम होने के कारण मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में 'इंडिया टीवी' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है। विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।... और पढ़ें

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर