वनप्लस अपनी अगली Ace 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Ace 7 Pro भी शामिल होगा। ...और पढ़ें

वनप्लस Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

वनप्लस Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने पिछले साल अक्टूबर में OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया गया था। इसके साथ कंपनी ने OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया था। अब वनप्लस इस स्मार्टफोन लाइनअप के अगली जेनरेशन OnePlus Ace 7 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल OnePlus Ace 7 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

OnePlus Ace 7 Series की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारी शेयर की है। DCS ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में स्पेनड्रेगन चिपसेट देखने को मिला है। इनमें से एक इंजीनियरिंग सैंपल में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 (SM8850) चिपसेट था।

प्रोटोटाइप से पता चलता है कि फोन में 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 185Hz होगा। इसके साथ ही फोन में 9,000mAh की बैटरी और 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में एक्टिव फैन कूलिंग का सपोर्ट मिलेगा।

DCS ने अपनी पोस्ट में आगे दावा किया है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के Pro मॉडल में 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। टिपस्टर ने अपने पोस्ट में वनप्लस के इस अपकमिंग फोन का नाम शेयर नहीं किया है। हालांकि, कमेंट्स में पता चलता है कि DCS OnePlus Ace 7 सीरीज के बारे में हिंट दे रहे हैं। वनप्लस ने भी अबतक इन स्मार्टफोन्स के लिए कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।