प्रीमियम वियरेबल्स ब्रांड Garmin ने भारतीय मार्केट में रनर्स और फिटनेस के शौकीनों के लिए तीन नए प्रीमियम स्मार्टवॉच मॉडल्स- Garmin Forerunner 70, Fore ...और पढ़ें

Garmin की तीन नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Garmin की तीन नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Garmin ने गुरुवार को भारत में तीन नए स्मार्टवॉच मॉडल्स लॉन्च किए हैं। इन नए Garmin Forerunner 70, Forerunner 170 और Forerunner 170 Music में ऑलवेज-ऑन मोड के साथ 1.2-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इनमें गार्मिन का एलिववेट रिस्ट-बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग के लिए Pulse Ox सेंसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, Forerunner 70 स्मार्टवॉच मोड में 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है, जबकि Forerunner 170 और Forerunner 170 Music को स्मार्टवॉच मोड में 10 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Garmin Forerunner 70, 170 और 170 Music की भारत में कीमत

भारत में Garmin Forerunner 70 की कीमत 32,990 रुपये रखी गई है। ये वॉच 3 जुलाई से गार्मिन इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है। दूसरी तरफ, Garmin Forerunner 170 की कीमत 39,490 रुपये और Garmin Forerunner 170 Music की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही मॉडल्स 4 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट, Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे।

Garmin Forerunner 70 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

खासकर रनर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इन तीनों स्मार्टवॉच में 390×390 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.2-इंच AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो ऑप्शनल ऑलवेज-ऑन मोड को सपोर्ट करता है। वाटर रेजिस्टेंस के लिए इन वियरेबल्स को 5 ATM रेटिंग मिली है।

Garmin Forerunner 70 और Forerunner 170 मॉडल्स सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आते हैं और ये 20mm के बैंड्स को सपोर्ट करते हैं। ये सभी मॉडल्स स्लीप स्कोर और उससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स देते हैं। ये हार्ट रेट को ट्रैक करने के साथ-साथ गार्मिन के ट्रेनिंग रेडीनेस और ट्रेनिंग स्टेटस मेट्रिक्स की जानकारी भी देते हैं। इन तीनों में लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे गार्मिन के प्रोप्रायटरी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

यूजर्स मॉर्निंग रिपोर्ट, हेल्थ स्टेटस मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप इनसाइट्स और बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग के जरिए अपनी सेहत और फिटनेस पर नजर रख सकते हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग जैसी कई एक्टिविटी प्रोफाइल्स मिलती हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए रनिंग, स्ट्रेंथ और साइकलिंग के वास्ते Garmin Coach प्लान्स का एक्सेस भी ले सकते हैं।

लोकेशन ट्रैकिंग के लिए ये तीनों घड़ियां GPS, GLONASS और Galileo से लैस हैं। इनमें रिस्ट-बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटर, पल्स ऑक्स सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, Forerunner 170 और 170 Music मॉडल्स में बैरोमेट्रिक एल्टीमीटर और थर्मामीटर भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Garmin Forerunner 70 स्मार्टवॉच मोड में 13 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड में 28 दिनों तक चल सकती है। सिर्फ GPS मोड में इसकी बैटरी 23 घंटे तक साथ देती है। इस मॉडल में 512MB की ऑनबोर्ड मेमोरी दी गई है।

दूसरी तरफ, Garmin Forerunner 170 और Forerunner 170 Music की बैटरी स्मार्टवॉच मोड में 10 दिनों तक, बैटरी सेवर मोड में 19 दिनों तक और सिर्फ GPS मोड में 20 घंटे तक चलती है। इन दोनों मॉडल्स में 4GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

खास तौर पर Garmin Forerunner 170 Music यूजर्स को सपोर्टेड म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज से सीधे स्मार्टवॉच में ही प्लेलिस्ट डाउनलोड करने की सुविधा देता है। इससे यूजर्स बिना फोन पास रखे वर्कआउट, रनिंग या रेस के दौरान म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। ये वॉच सीधे म्यूजिक स्टोर और प्ले भी कर सकती है, साथ ही इसमें कनेक्टेड स्मार्टफोन पर चल रहे म्यूजिक को कंट्रोल करने का फीचर भी शामिल है।