Curated by: मोहित कुमार|नवभारतटाइम्स.कॉम•3 Jul 2026, 11:19 pm IST

संजू सैमसन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की विजय गाथा में सबसे अहम किरदार निभाने वाले संजू सैमसन अभी तक टूर्नामेंट के बाद भारतीय जर्सी में अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। फिर अगले मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं इंग्लैंड आने के बाद भी कुछ नहीं बदला। 7 गेंदों का सामना करने के बावजूद उनके बल्ले से सिर्फ 1 रन निकला। ऐसे में अब संजू को मैन्चेस्टर में रन बनाने होंगे, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी का तूफान बाहर बेंच गरम कर रहा है।तिलक वर्मा
तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने प्रदर्शन से अपनी जगह के साथ न्याय नहीं किया है। मिडल ऑर्डर में आने वाले तिलक पारी को गति प्रदान करने के बजाय रफ्तार को धीमा कर देते हैं। आयरलैंड के सामने पहले मैच में 21 गेंदो के भीतर तिलक 19 रन ही बना पाए। दूसरी भिड़ंत में 55 रन बनाए लेकिन इसके लिए भी 46 गेंदों का सहारा ले लिया। फिर इंग्लैंड सामने आई तो 13 गेंदों में इतने ही रन उनके बल्ले से निकले। जबकि भारत ने 8.2 ओवर में 88 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। तिलक ने अपने खेल में बदलाव नहीं किया तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।अक्षर पटेल
इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम अक्षर पटेल का है। निचले क्रम में उनकी ओर से योगदान नहीं मिलना टीम इंडिया को खल रहा है। अक्षर मौजूदा टी20 टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद वे विदेशी परिस्थितियों में उम्मीद के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। नौबत ये आ चुकी है कि पिछले मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल की जगह हर्षित राणा को ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया। फिर पारी की आखिरी गेंद का उन्होंने वाइड समझ कर छोड़ दिया जबकि गेंद पूरी तरह से सीमा के भीतर थी। उनके इस प्रदर्शन ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।... और पढ़ें
Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर




