
सहान अराचिगे का शानदार शतक
श्रीलंका की पहली पारी का मुख्य आकर्षण उनके कप्तान सहान अराचिगे रहे। अराचिगे ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 207 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 127 रनों की मैराथन पारी खेली। उन्हें मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज अंजाला बंदारा का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 96 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके अलावा ऊपरी क्रम में नुवानिदु फर्नांडो (44), पवनथा वीरासिंघे (39) और आशन बंदारा (34) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को एक ठोस शुरुआत दी जिसके चलते श्रीलंकाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।गुरनूर ब्रार और सारांश जैन का कमाल
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार और स्पिनर सारांश जैन सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। गुरनूर ब्रार ने 22 ओवरों में 77 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए, जिसमें श्रीलंका के कप्तान अराचिगे का बड़ा विकेट भी शामिल था। वहीं, सारांश जैन ने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए 30 ओवरों के लंबे स्पेल में 92 रन देकर 4 विकेट चटकाए और श्रीलंका के निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सारांश ने अंजाला बंदारा और दिलुम सुदीरा जैसे सेट बल्लेबाजों को आउट कर भारत की वापसी कराई।यश ठाकुर को भी मिले 2 विकेट
इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भी कसी हुई गेंदबाजी का नजारा पेश किया। यश ठाकुर ने अपने 20 ओवरों में 5 मेडन ओवर डालते हुए महज 46 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। हालांकि, औकिब नबी डार और जीशान अंसारी को इस पारी में कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।... और पढ़ें




