England playing XI for Eng vs Ind 2nd T20I

इंग्‍लैंड की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England playing XI for Eng vs Ind 2nd T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुल गया था। अब ये दोनों टीमें शनिवार को मैनचेस्‍टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में एक-दूसरे के खिलाफ दूसरा टी20 खेलेंगी। हमेशा की तरह इंग्‍लैंड ने एक दिन पहले अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स में उनके साथी जोफ्रा आर्चर की इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हुई है तो जोश टंग इंग्‍लैंड के लिए टी20 इंटरनेशन डेब्‍यू करेंगे।

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए इंग्‍लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पेस लीडर जोफ्रा आर्चर को वापस बुलाया गया है, जिन्‍होंने साकिब महमूद की जगह ली है। वहीं, सीमर ल्‍यूक वुड की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश टंग को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो शनिवार को इंग्‍लैंड के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेगे।

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ जोफ्रा आर्चर को लाने की हुई थी मांग

बता दें कि हाल ही में इंग्‍लैंड के पूर्व दिग्‍गजों ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ जोफ्रा आर्चर को लाने की वकालत की थी। पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी के पास हर गेंदबाज के सवालों का जवाब है। अगर, इंग्‍लैंड उनके खिलाफ जोफ्रा आर्चर को उतारता है तो उन्‍हें सूर्यवंशी की कोई न कोई कमजोरी जरूर पता होगा और उनके पास वैभव के लिए प्‍लान भी हो सकता है। माना जा रहा है कि इसी वजह से जोफ्रा की टी20 टीम में वापसी हुई है।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट सीरीज के बाद आर्चर अब सबसे छोटे फॉर्मेट में लौटे हैं। जहां उन्हें तीन में से सिर्फ दो मैचों में खेलने के बावजूद प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज़ ने 22.81 के औसत से 11 विकेट लिए और सीरीज में इंग्लैंड के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड प्लेइंग XI

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।