• 02:06 PM, Jul 02 2026

    India Japan Summit LIVE: आजाद, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: जापानी पीएम के साथ मीटिंग के बाद बोले नरेंद्र मोदी

    भारत आई जापान की पीएम के साथ समिट के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले G7 समिट में मैंने कहा था कि वैश्विक उथल-पुथल के आज के माहौल में आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ा रणनीतिक संपत्ति है। मुझे गर्व है कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर खरी उतरती है। आज भारत और जापान दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। एक आजाद, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है।

  • 02:01 PM, Jul 02 2026

    India Japan Summil Live: दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री मोदी ने की जापानी पीएम ताकाइची की जमकर तारीफ

    जापान की पीएम के साथ संयुक्त वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

  • 01:59 PM, Jul 02 2026

    PM Modi LIVE India Japan Summit: टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ: पीएम मोदी

    जापानी पीएम के साथ वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा विश्वास है कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी। इसी विजन को साकार करने के लिए, आज AI के क्षेत्र में हमने एक संयुक्त बयान जारी किया है। जापान की सटीक तकनीक और भारत की सॉफ़्टवेयर क्षमता का संगम वैश्विक AI विकास को नई गति और शक्ति देगा। डिफेंस के क्षेत्र में आज हमने भारत और जापान के पहले सह-विकास परियोजना पर एग्रीमेंट किया है।

  • 01:57 PM, Jul 02 2026

    India Japan Summit LIVE: हैदराबाद हाउस में जापानी पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की शिखर वार्ता, कई बड़े एजेंडों पर लगी मुहर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की अपनी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ गुरुवार को शिखर वार्ता की। इसमें दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के विस्तार, अर्धचालकों के लिए मजबूत और लचीली आपूर्ति शृंखला विकसित करने, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों की ओर से आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग पर एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया।

  • 01:48 PM, Jul 02 2026

    पीएम मोदी बोले- भारत-जापान की साझेदारी कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है

    प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों पर जोर देते हुए कहा, "कुछ ही दिन पहले G7 शिखर सम्मेलन में मैंने कहा था कि वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत है, मुझे गर्व है कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है"

  • 01:46 PM, Jul 02 2026

    पीएम मोदी ने जापानी की पीएम सनाए तकाइची की तारीफ की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

  • 01:45 PM, Jul 02 2026

    AI, डिफेंस, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में बड़े समझौते

    हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच AI, डिफेंस, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में बड़े समझौते हुए।

  • 01:42 PM, Jul 02 2026

    India Japan Deal: हैदराबाद हाउस में भारत और जापान के बीच MOC पर हस्ताक्षर

    हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए।

  • 01:13 PM, Jul 02 2026

    India Japan Summit Live: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल बोले- हमारी खास पार्टनरशिप को और मजबूत किया है

    जापान पीएम के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'X' पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से हमारी खास पार्टनरशिप को और मजबूती मिलेगी। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। भविष्य के लिए एक साझेदारी, जो भरोसे पर बनी है और साझा मूल्यों पर आधारित है। ये हमारी खास पार्टनरशिप को और मजबूत किया है।

  • 01:08 PM, Jul 02 2026

    Japan PM India Visit Live: भारत जापान शिखर सम्मेलन में इन एजेंडों पर बनेगी बात, जान लीजिए हर अपडेट

    दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत जापान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच वार्ता जारी है। इसमें रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा में निवेश और इनोवेशन को बढ़ावा देने, आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सेमीकंडक्टर, जरूरी खनिजों जैसे अहम क्षेत्रों में मजबूत सप्लाई चेन बनाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

  • 01:07 PM, Jul 02 2026

    Japan india Annual Summit Live: हैदराबाद हाउस में भारत जापान वार्षिक समिट, पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच वार्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत चल रही है। यह बातचीत भरोसे पर बनी खास साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले, राष्ट्रपति भवन में जापानी प्रधानमंत्री तकाइची का औपचारिक स्वागत किया गया।

  • 12:12 PM, Jul 02 2026

  • 12:08 PM, Jul 02 2026

    हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की जापानी समकक्ष के साथ हाईलेवल मीटिंग शुरू

    जापान की पीएम सनाए ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया है। उन्हें गुरुवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है। इसी के साथ दोनों नेताओं के बीच 16वीं भारत-जापान वार्षिक समिट का भी आगाज हो गया। समिट के बाद दोनों नेताओं के बीच संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

  • 12:04 PM, Jul 02 2026

    विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देना अहम

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मानव संसाधन गतिशीलता फोरम के दौरान भारत और जापान के बीच सहयोग के उभरते रास्तों पर रोशनी डाली गई। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि स्किल बेस्ड मोबिलिटी में भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देना। मानव संसाधन गतिशीलता फोरम में मोबिलिटी में भारत और जापान के सहयोग के लिए उभरते रास्तों पर जोर दिया गया। भारत के लिए रवाना होने से पहले, साने ताकाइची ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात में भारत के साथ जापान के सहयोग की अहमियत पर जोर दिया।

  • 12:03 PM, Jul 02 2026

    जापानी राजदूत ने एक्स पर पोस्ट में कहा- रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की नींव

    जापानी राजदूत ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से आयोजित किए गए मानव संसाधन गतिशीलता फोरम के जापान सत्र में बोलकर खुशी हुई। पीएम ताकाइची का दौरा लोगों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने का एक शानदार मौका होगा, जो हमारे गहरे और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की नींव है।'

  • 12:02 PM, Jul 02 2026

    भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने जापानी पीएम के दौरे पर कही ये बात

    इससे पहले दिन में, भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा कि ताकाइची का दौरा दोनों पक्षों के लिए लोगों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने का एक बड़ा मौका होगा। ओनो केइची ने यह बात विदेश मंत्रालय की तरफ से होस्ट किए गए मानव संसाधन गतिशीलता फोरम के जापान सत्र के दौरान कही।

  • 12:01 PM, Jul 02 2026

    जापान की पीएम सनाए ताकाइची का भारत दौरा, विदेश मंत्रालय ने ऐसे किया स्वागत

    जापान की पीएम के भारत दौरे पर पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय ने जापानी पीएम का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का बहुत गर्मजोशी से स्वागत है, जो आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आई हुईं हैं। पीएम ताकाइची का स्वागत एमओएस डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। यह दौरा भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक जरूरी कदम है।

  • 12:00 PM, Jul 02 2026

    पीएम मोदी से मिलीं जापानी समकक्ष सनाए ताकाइची

    जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, दोनों नेता 16वीं भारत-जापान वार्षिक समिट-स्तरीय बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के आपसी सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा करेंगे और उसे मजबूत करेंगे। इसके साथ ही, दोनों आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Japan PM Sanae Takaichi India Visit Live: जापान की पीएम सनाए ताकाइची भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं हैं। इस दौरान गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापानी पीएम की हाईलेवल मीटिंग हुई। इसमें एआई से लेकर एनर्जी तक कई अहम समझौते हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान संबंधों की नींव अटूट आपसी भरोसे पर टिकी है। जानें हर अपडेट्स।