इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन अब फिल्म ने धमाका कर दिया है.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 01 Jul 2026 05:22 PM (IST)

Jaya Janaki Nayaka box office flop 9-year-old cross 1 billion views on YouTube record 9 साल पहले आई इस फिल्म ने अब दुनियाभर में रचा इतिहास, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन व्यूज, रकुल प्रीत ने निभाया था लीड रोल

जया जानकी नायक का रिकॉर्ड

Source : imdb

रकुल प्रीत सिंह और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास की फ्लॉप फिल्म 'जया जानकी नायक' ने अफने नाम रिकॉर्ड कर लिया है. ये इंडियन फिल्म यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पाने वाली दुनिया की पहली फिल्म बन गई है. फिल्म ने 1 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

बता दें कि PSY म्यूजिक वीडियो का 'गंगनम स्टाइल' ये आंकड़ा पार करने वाला पहला म्यूजिक वीडियो है. हालांकि, फिल्मों के मामले में 'जया जानकी नायक' ने रिकॉर्ड बना लिया है. ये फिल्म 2017 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Day 5 BO: पांचवें दिन दहाड़ी 'वेलमक टू द जंगल', इन 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 'पेद्दी'-'राजा शिवाजी' का भी बुरा किया हाल

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 20 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म को रिव्यूज भी खराब मिले थे. हालांकि, यूट्यूब पर इस फिल्म को व्यूअर्स मिले और फिल्म ने धमाका कर दिया. बता दें कि फिल्म के तेलुगू वर्जन को 'जया जानकी नायक' टाइटल मिला और हिंदी में फिल्म का टाइटल खूंखार था. चैनल ने हिंदी डब वर्जन 7 साल पहले रिलीज किया था. फिल्म को  Boyapati Srinu डायरेक्ट किया था. 

डायरेक्टर ने जाहिर की खुशी

उन्होंने फिल्म के रिकॉर्ड पर रिएक्ट किया है और एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, '1 बिलियव व्यूज. 1000 मिलियन हार्ट्स. 100 करोड़ इमोशन्स. 1 फिल्म. पहली फिल्म जिसने ये माइलस्टोन पाया. प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू.'

ये भी पढे़ं- Carry On Jatta 4 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बनीं सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी मूवी

बता दें कि अल्लू अर्जुन की 'सर्राइनोडु' ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली फिल्म बन सकती थी. लेकिन लाखों व्यूज वाले फिल्म का हिंदी वर्जन डिलीट करके दोबारा अपलोड किया गया था.

वर्क फ्रंट की बात करें तो डायरेक्टर Srinu ने 'अखंडा 2' बनाई. वहीं रकुल प्रीत सिंह को फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिक गब्बी और सारा अली खान जैसे स्टार्स हैं.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 30 Jun 2026 09:06 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola