मार्च 2026 की तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास Jubilant Ingrevia के 47,35,500 इक्विटी शेयर हैं, जो कंपनी की कुल 2.97 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. शेयर में एक दिन में 30 रुपये की तेजी आने से उनके निवेश का वैल्यू करीब 14,20,65,000 रुपये बढ़ गई.
REKHA JHUNJHUNWALA STOCKS Image Credit: Canva/ Money9
Jubilant Ingrevia Share Price : गुरुवार को शेयर बाजार में मजबूत तेजी के बीच स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी Jubilant Ingrevia के शेयर में शानदार उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर 4.68 फीसदी यानी 30 रुपये बढ़कर 670.80 रुपये पर बंद हुआ. इस तेजी से दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के निवेश का वैल्यू एक ही कारोबारी सत्र में करीब 14,20,65,000 रुपये बढ़ गई.
रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी बरकरार
मार्च 2026 की तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास Jubilant Ingrevia के 47,35,500 इक्विटी शेयर हैं, जो कंपनी की कुल 2.97 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. शेयर में एक दिन में 30 रुपये की तेजी आने से उनके निवेश का वैल्यू करीब 14,20,65,000 रुपये बढ़ गया. खास बात यह है कि पिछली तिमाही की तुलना में उनकी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
FII और DII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.49 फीसदी कर ली, जो दिसंबर 2025 तिमाही में 6.15 फीसदी थी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी अपनी हिस्सेदारी 24.00 फीसदी से बढ़ाकर 24.76 फीसदी कर दी. इससे साफ है कि संस्थागत निवेशकों की कंपनी में लगातार दिलचस्पी बनी हुई है.
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?
- पिछले एक महीने में शेयर ने 5.22 फीसदी का रिटर्न दिया है.
पिछले छह महीनों में इसमें 7.68 फीसदी की गिरावट आई है. - वहीं, पिछले एक साल में शेयर 13.33 फीसदी कमजोर हुआ है.
- फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 10,690 करोड़ रुपये है.
कंपनी का कारोबार
Jubilant Ingrevia Ltd एक इंटीग्रेटेड लाइफ साइंस और स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी है. कंपनी स्पेशलिटी केमिकल्स, न्यूट्रिशन एवं हेल्थ इंग्रीडिएंट्स, लाइफ साइंस केमिकल्स और केमिकल इंटरमीडिएट्स का निर्माण करती है. इसके ग्राहक फार्मा, एग्रोकेमिकल, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन और न्यूट्रिशन जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.





