मुख्य बातें

  • आईसी इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ शुक्रवार 3 जुलाई से खुल रहा है और यह 7 जुलाई तक ओपन रहेगा
  • कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 100 रुपये से कम है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 44 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं
100 रुपये से कम का है शेयर, 44 रुपये चल रहा GMP, खुल रहा एक और IPO

आईसी इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 जुलाई से ओपन हो रहा है और यह मंगलवार 7 जुलाई तक खुला रहेगा। आईपीओ में आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का दाम 100 रुपये से कम है। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार से खुल रहा है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 44 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का है।

IPO में 99 रुपये है शेयर का दाम, 44 रुपये चल रहा है GMP
आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 99 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 44 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 143 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन लोगों को कंपनी के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 44 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार 8 जुलाई को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 10 जुलाई को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

क्या करती है आईसी इलेक्ट्रिकल्स
आईसी इलेक्ट्रिकल्स की शुरुआत साल 2005 में हुई है। आईसी इलेक्ट्रिकल्स रेलवे एप्लीकेशंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग करती है। साथ ही, कंपनी इंडियन रेलवे के लिए इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी रेगुलेटर्स, बैटरी चार्जर्स, इमर्जेंसी लाइट्स, इनवर्टर्स, माइक्रो-प्रोसेसर बेस्ड कंट्रोल सिस्टम्स और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइसेज की व्यापक रेंज ऑफर करती है। इसके अलावा, कंपनी रेलवे के लिए जरूरी कंपोनेंट्स बनाती है, जिनमें अल्टरनेटर्स, ट्रैक्शन मोटर्स, कंट्रोलर्स के साथ परमानेंट अल्टरनेटर्स शामिल हैं। 31 मई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 288 परमानेंट स्टाफ मेंबर्स हैं।

2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) में इंडीविजुअल इनवेस्टर्स या आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर हैं। सुनील कुमार वर्मा, रेनू वर्मा, एसएचबीडी एलएलपी और सेफ सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईसी इलेक्ट्रिकल्स के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 82.92 पर्सेंट थी, जो कि अब 60.94 पर्सेंट जाएगी। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल कैपिटल रिक्वायरमेंट्स की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें