Hyundai CRETA Electric With BaaS And EMI: टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बाद अब हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ओनरशिप मॉडल पेश करके इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस नए मॉडल के तहत ग्राहक अब 10.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीद सकते हैं, जिसमें बैटरी के लिए ईएमआई मात्र 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू होती है।

शुरुआत लागत हुई कम

शुरुआत लागत हुई कम

हुंडई के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने इसे ईवी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम बताया है। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बास मॉडल ना सिर्फ शुरुआती खरीद लागत को कम करता है, बल्कि ग्राहकों को लेवल 2 ADAS, 510 किलोमीटर तक की रेंज और 39 मिनट में डीसी फास्ट चार्जिंग जैसी फ्यूचर टेक सुविधाओं का आनंद लेने का मौका देता है।

ग्राहकों के लिए कुछ खास चीजें जुड़ीं

ग्राहकों के लिए कुछ खास चीजें जुड़ीं

आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ अडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ग्राहकों की मांग पर अब क्रेटा इलेक्ट्रिक में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप जोड़ा गया है, जो कार में प्रवेश और निकास को आसान बनाता है। इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए होम चार्जर (HC) वेरिएंट्स में अब 7.4 kW का वॉल बॉक्स चार्जर दिया जाएगा। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एक फीचर-पैक इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसका मुकाबला मारुति सुजुकी ई-विटारा, एमजी विंडसर ईवी और टाटा मोटर्स की ब्रैंड न्यू सिएरा ईवी के साथ ही विनफास्ट वीएफ6 जैसी गाड़ियों से हैं।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की खूबियां

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की खूबियां

  • हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को 51.4 kWh (लॉन्ग रेंज) और 42 kWh (शॉर्ट रेंज) जैसे वेरिएंट में पेश किया गया है और इनकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 510 किलोमीटर तक की है। इसमें Eco, Normal, और Sport जैसे 3 ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक अपने लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 7.9 सेकेंड में पूरी कर सकती है। डीसी (DC) फास्ट चार्जिंग के जरिये 10 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में महज 39 मिनट लगता है।
  • फीचर्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, व्हीकल-टू-लोड (V2L), हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS, सिंगल पेडल ड्राइव (i-Pedal), 6 एयरबैग, डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, बोस का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 433 लीटर का बूट स्पेस, 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और 17-इंच के एयरोडायनैमिक अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

क्रेटा इलेक्ट्रिक के रेकॉर्ड्स

क्रेटा इलेक्ट्रिक के रेकॉर्ड्स

आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक ने इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में 24 घंटे में 1,326.5 किलोमीटर की दूरी तय कर ‘इलेक्ट्रिक कार द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी’ का नैशनल माइलस्टोन हासिल किया है। साथ ही इसने सिर्फ 18 घंटे 31 मिनट में 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने का भी बेंचमार्क बनाया है।

हुंडई के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग बोले- ईवी डेमोक्रेटाइजेशन

हुंडई के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग बोले- ईवी डेमोक्रेटाइजेशन

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस पेश करना भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। शुरुआती खरीद लागत को काफी कम करके और फ्लेक्सिबल बैटरी रेंटल प्लान देकर हम ज्यादा ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ ईवी अपनाने में सक्षम बना रहे हैं।

ओम प्रकाश धीरज

लेखक के बारे मेंओम प्रकाश धीरज ओम प्रकाश धीरज, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अनुभवी जानकार और एक्सपर्ट हैं। वह सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ काम कर रहे हैं। 12 साल का अनुभव रखने वाले ओम ने कार-बाइक, इलेक्‍ट्र‍िक वीकल्‍स समेत अन्य तरह की गाड़ियों पर लॉन्च से लेकर रिव्यू तक व्यापक कवरेज किया है। लगभग 10 हजार से ज्यादा आर्टिकल्‍स के माध्‍यम से इन्होंने देश और दुनिया में चल रहे ऑटो ट्रेंड्स के बारे में विस्तृत जानकारियां दी हैं। रियल टाइम में सही और सटीक जानकारी देकर पाठकों को जागरूक करना हमेशा से ओम का लक्ष्य और काम कर रहा है, जिसमें वह सफल हुए हैं। बतौर ऑटो राइटर ओम का काम सटीकता, विश्वसनीयता और नैतिक जिम्मेदारी जैसे मानकों पर खरा उतरता है। इनके लेख रिसर्च और फैक्ट्स पर आधारित होने के साथ ही कंपनियों की प्रेस रिलीज और डेटा पर बेस्‍ड होते हैं। ओम को स्पष्ट और सहज भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर वर्ग के पाठक ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर जानकारी पा सकें। जर्नलिज्म की डिग्री इन्हें 5Ws और H (Who, What, Where, When, Why, How) के पैमानों को सटीकता से कवर करने में हमेशा से मददगार और प्रासंगिक रखने में मददगार रही है। ऑटोमोबाइल राइटर के तौर पर ओम सटीक और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। ओम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) और IGNOU से पॉलिटिकल साइंस में एमए के साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा क‍िया है।... और पढ़ें