मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को एक बार फिर से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट 101.54 रुपये और डीजल का रेट 89.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इससे पहले 1 जुलाई को प्राइवेट कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। नायरा ने पेट्रोल का रेट 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था। हालांकि, सरकारी कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अबतक एक बार भी कटौती पिछले कुछ महीनों में नहीं की गई है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की जाती हैं।
कीमतों में कटौती पर सरकार क्या है रुख? (Diesel Price Today)
पिछले दिनों पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अब भी अधिक कीमत पर खरीदे गए स्टॉक को ही रिफाइन कर रही हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले दो से तीन हफ्तों तक स्थिरता बनी रहेगी। तब यह एक सही प्रश्न होगा। पेट्रोलियम मंत्री के जवाब से एक बात तो साफ हो गई है कि कीमतों में हाल फिलहाल कोई कटौती नहीं होने जा रही है।
आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol Price Today)
नई दिल्ली - 102.12 रुपये
कोलकाता - 113.51 रुपये
मुंबई - 111.21 रुपये
चेन्नई - 107.76 रुपये
गुरुग्राम - 102.97 रुपये
नोएडा - 101.96 रुपये
बेंगलुरू - 110.93 रुपये
भुवनेश्वर - 110.49 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
हैदराबाद - 115.49 रुपये
जयपुर - 113.19 रुपये
लखनऊ - 101.86 रुपये
पटना - 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये
डीजल का क्या है रेट? (Diesel Price Today)
नई दिल्ली - 95.20 रुपये
कोलकाता - 99.82 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
चेन्नई - 99.55 रुपये
गुरुग्राम - 95.64 रुपये
नोएडा - 95.44 रुपये
बेंगलुरू - 98.80 रुपये
भुवनेश्वर - 102.15 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 103.82 रुपये
जयपुर - 98.25 रुपये
लखनऊ - 95.36 रुपये
पटना - 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट (Crude Oil Price)
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। युद्ध की वजह से एक वक्त पर जो कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। वह फिर से लुढ़ककर 72 डॉलर प्रति बैरल तक के करीब आ चुका है। यही वजह है कि लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की मांग हो रही है। बता दें, युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में घरेलू स्तर पर 4 बार इजाफा हुआ था। तब पेट्रोल के रेट में 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
अनुभव -
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।





