share

Fatehpur News: फतेहपुर में मानसून की शुरुआत के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लार्वा सर्वे, फागिंग और जनजागरूकता अभियान तेज किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में मरीजों की संख्या कम है, लेकिन विभाग सतर्कता बरत रहा है।

Fatehpur News: बरसात के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, निगरानी तेज

Fatehpur News: फतेहपुर। मानसून की शुरुआत के साथ जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ लार्वा सर्वे, फागिंग और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मरीजों की संख्या कम है लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए विभाग सतर्कता बरत रहा है। वर्षवार आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में मलेरिया के 16, वर्ष 2024 में 21 और वर्ष 2025 में 28 मरीज मिले थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक सिर्फ तीन मरीज सामने आए हैं। वहीं डेंगू के मरीज वर्ष 2023 में 154, वर्ष 2024 में 354 और वर्ष 2025 में 365 दर्ज किए गए थे। इस वर्ष अब तक 24 मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। आशा और एएनएम के माध्यम से घर-घर सर्वे कर लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं。

बरसात में मच्छरों का प्रजनन

कोट-

बरसात में मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर व टंकियों की नियमित सफाई करें और पूरी बांह के कपड़े पहनें। बुखार आने पर खुद दवा लेने के बजाय सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर उपचार से डेंगू और मलेरिया से बचाव संभव है।

कीर्ति रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फतेहपुर में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या कितनी है?

वर्ष 2023 में मलेरिया के 16, वर्ष 2024 में 21 और वर्ष 2025 में 28 मरीज मिले थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक सिर्फ तीन मरीज सामने आए हैं। डेंगू के मरीज वर्ष 2023 में 154, वर्ष 2024 में 354 और वर्ष 2025 में 365 दर्ज किए गए थे। इस वर्ष अब तक 24 मरीजों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग किस तरह की रोकथाम के उपाय कर रहा है?+