BJP MP Ravi Kishan News: बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपील की है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर न दिखाएं. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने भरत तिवारी के लिए हमने कुछ नहीं कहा है.
Written By : अजीत कुमार, पटना | Updated at : 30 Jun 2026 09:09 PM (IST)

(भरत तिवारी और सांसद रवि किशन)
Source : फेसबुक/एक्स
बीजेपी सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एनकाउंटर को सही बता रहे हैं. वे अपने बयान में यह कह रहे हैं कि एनकाउंटर किसी सामान्य, किसी अच्छे परिवार का या ऐसे व्यक्ति का नहीं हो रहा है बल्कि जो अपराधी हैं, जिन पर मुकदमा दर्ज है, उनका हो रहा है. उनके इस बयान को बिहार के भरत तिवारी (Bharat Tiwari) के एनकाउंटर से जोड़कर दिखाया जाने लगा जिसपर रवि किशन ने मंगलवार () को सफाई दी.
रवि किशन की ओर से एक्स पर वीडियो बयान जारी किया गया. बताया गया कि उनका जो बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, वह भरत तिवारी के प्रकरण पर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर दिया गया था.
'किसी भी बयान का मूल्यांकन उसके...'
बयान जारी करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा गया है, "किसी पुराने या अलग संदर्भ के बयान को किसी नए मामले से जोड़कर प्रस्तुत करना भ्रम पैदा करता है. इसलिए किसी भी बयान का मूल्यांकन उसके मूल संदर्भ में ही किया जाना चाहिए. लोकतांत्रिक विमर्श में तथ्यों और संदर्भों की शुद्धता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी किसी मुद्दे पर अपनी राय रखना…"
सांसद रवि किशन का जो बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, वह स्वर्गीय भरत तिवारी जी प्रकरण के संदर्भ में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर दिया गया था।
किसी पुराने या अलग संदर्भ के बयान को किसी नए मामले से जोड़कर… pic.twitter.com/bAI2TnatCO
— Ravi Kishan (@ravikishann) June 30, 2026
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी केस: जांच पर हो रही सियासत के बीच बिहार BJP चीफ का बड़ा बयान, 'सम्राट चौधरी ने…'
'गलत भ्रांतियों को फैलाने का काम न करें'
रवि किशन ने अपने बयान में कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर न दिखाएं. स्वर्गीय भरत तिवारी जी के लिए हमने कुछ नहीं कहा. ये गलत भ्रांतियों को फैलाने का काम आप लोग न करें. मेरा बयान था यूपी में जो अखिलेश यादव ने कहा था उत्तर प्रदेश के अपराधियों के लिए… बिहार के भरत तिवारी के लिए मैंने नहीं कहा था. जिन्होंने भी झूठी खबरें डालीं आप लोग तकलीफ में आएंगे..."
दूसरी ओर बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर कहा, "उस पर तो एक स्पेशल टीम गठित की गई है और सब प्रोसेस में हैं. जिस प्रकार कानून-व्यवस्था कड़ी है, ज्यूडिशियल मामले में अभी फंसा हुआ है, तो आगे जो भी आएगा, रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. लॉ एंड ऑर्डर बड़ा सख्त है."
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी केस: 'ना क्रांतिकारी मानेंगे ना अपराधी, हम…', CM सम्राट का नाम लेकर बरसे आनंद मोहन

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं. वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है. सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.
Read More
Published at : 30 Jun 2026 09:06 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola






