आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी के मेन्यू से लकर कपल की वेडिंग की गेस्ट लिस्ट की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। ...और पढ़ें

आमिर-गौरी की वेडिंग की गेस्ट लिस्ट आई सामने/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 2 दिन बाद शादी के लिए तैयार कपल के वेडिंग तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। उनकी शादी में कितने गेस्ट आएंगे, क्या है कपल के खाने का मेन्यू, पढ़ें हर डिटेल:
आमिर खान की शादी में शामिल होंगे इतने गेस्ट?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी खान की प्राइवेट सेरेमनी होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में तकरीबन 100 से 150 गेस्ट शामिल होने वाले हैं, जिनमें उनके इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स हैं। उन्होंने अपनी शादी में बहुत ही कम सितारों को आमंत्रित किया है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गौरी-आमिर खुद शादी की हर प्लानिंग का जायजा ले रहे हैं।
उन्होंने सेरेमनी की प्लानिंग से लेकर, शादी में शामिल होने वाले गेस्ट, यहां तक कि खाने के मेन्यू हर चीज को खुद सिलेक्ट किया है। पहले आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी मैरिज रजिस्ट्री का प्रोग्राम करेंगे और उसके बाद वह इनवाइट किए गए गेस्ट के साथ लंच का आयोजन करेंगे।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की 'घरेलू शादी', खास दिन को यादगार बनाएंगे जिगरी यार; एक्टर ने दी सारी डिटेल्स
शादी के मेन्यू में शामिल हैं ये चीजें
रिपोर्ट्स की मानें तो, इस खास मौके पर खाने के मेन्यू में आमिर खान और गौरी की कुछ पसंदीदा चीजों को शामिल किया गया है, जिनकी तैयारियों में कपल ने सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी शादी में शामिल होने वाले सितारों की गेस्ट लिस्ट में 'लगान' के डायरेक्टर और खास दोस्त आशुतोष गवारीकर, निर्देशक राजकुमार संतोषी का नाम शामिल है।
आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी शादी की खुशी शेयर करते हुए कहा था, "मैं शादी करने जा रहा हूं,लकिन यह घर पर ही होने वाली है। 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, जिसमें बस हमारा परिवार और कुछ खास दोस्त ही होंगे। हम सभी की दुआएं चाहेंगे।" आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूज करवाया था, जिसके बाद अभिनेता को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी।





