Hindustan Hindi News

share

बीते कुछ सालों से भारतीय मार्केट में एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसके बावजूद मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर ने मार्केट में अपना दबदबा बनाकर रखा है।

5-स्टार सेफ्टी, 33km माइलेज, मारुति की यह कार फिर बनी बिक्री में नंबर-1; कीमत ₹6.26 लाख

EMI केवल₹8,185/ माह

बीते कुछ सालों से भारतीय मार्केट में एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसके बावजूद मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर ने मार्केट में अपना दबदबा बनाकर रखा है। बता दें कि एक बार फिर मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की बेस्ट-सेलिंग सेडान कार बन गई। डिजायर ने बीते महीने यानी जून, 2026 में 15.60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,899 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 15,484 यूनिट था। आइए जानते हैं डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

₹ 18.9 - 28.49 लाख

₹ 11.49 - 21.29 लाख

₹ 21.89 - 26.79 लाख

₹ 19.95 - 30.2 लाख

₹ 13.49 - 24.34 लाख

₹ 10.99 - 20.39 लाख

कीमत और वैरिएंट्स

नई डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.36 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे चार वैरिएंट्स, LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में पेश किया है। अगर आपका बजट कम है तो आप बेस मॉडल LXi ले सकते हैं। वहीं, अगर आपको ऑटोमैटिक (AMT) या सीएनजी (CNG) का मजा चाहिए, तो आपको VXi या ZXi वैरिएंट की ओर देखना होगा। टॉप मॉडल ZXi+ उन लोगों के लिए है जो फीचर्स से कोई समझौता नहीं करना चाहते।

बिल्कुल नया डिजाइन और लुक

डिजाइन के मामले में मारुति ने इस बार बड़ा जोखिम लिया है और वह सफल भी रही है। पुरानी डिजायर के मुकाबले नई डिजायर अब कहीं से भी स्विफ्ट का 'बूट वाला वर्जन' नहीं लगती। इसकी बड़ी ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलाइट्स और मॉडर्न अलॉय व्हील्स इसे एक प्रीमियम सेडान जैसा लुक देते हैं। कार के अंदर का लेआउट भी पूरी तरह बदल दिया गया है। यह अब पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर और स्पोर्टी नजर आती है।

दमदार माइलेज और नया इंजन

नई डिजायर में अब 1.2-लीटर का नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह कार वाकई जादू करती है। इसका मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और ऑटोमैटिक 25.71 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, जो लोग अपनी जेब और बचाना चाहते हैं, उनके लिए सीएनजी मॉडल 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज ऑफर करता है।

हाइटेक फीचर्स से लैस केबिन

केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको एहसास होगा कि मारुति ने लग्जरी पर काफी ध्यान दिया है। अब आपको डिजायर में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिलेगा, जो युवाओं की पहली पसंद है। इसके अलावा, 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, और तंग गलियों में पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एसी वेंट्स और आर्मरेस्ट की सुविधा भी दी गई है, जिससे लंबी यात्रा आरामदायक हो जाती है।

सेफ्टी में बना दिया रिकॉर्ड

इस नई डिजायर की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी सेफ्टी है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी ने इसमें 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। मार्केट में इसका मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से है।