पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम इंडिया की टी-20 इलेवन चयनित की है। इसमें भारत के 11 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने अनुसार उन्होंने टीम में शामिल किया है। देखिए उनकी टीम में कौन- कौन हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम इंडिया की टी-20 इलेवन चयनित की है। इसमें भारत के 11 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने अनुसार उन्होंने टीम में शामिल किया है। रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी तीनों ही खिलाड़ियों को जगह दी है। साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। गेंदबाजी यूनिट में बुमराह के अलावा कौन-कौन हैं, आइए उथप्पा की ऑल टाइम इंडिया टी-20 इलेवन देखते हैं।
रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा को रखा है। नंबर तीन पर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली को रखा है। नंबर चार पर उथप्पा ने अपनी टीम में युवराज सिंह को जगह दी है। पांचवें नंबर पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उन्होंने टीम में धोनी को शामिल किया है। नंबर 6 पर उथप्पा के अनुसार सुरेश रैना बेहतरीन खिलाड़ी हैं और नंबर 7 पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया है। उथप्पा ने अपनी टीम में 8वें नंबर के लिए अक्षर पटेल को चयनित किया है। 9वें नंबर पर एक विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल को शामिल किया है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौपी है।
रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम टी-20 इलेवन कुछ इस प्रकार है-
रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
रॉबिन उथप्पा की प्लेइंग XI को देखकर लोग अपनी तरह- तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। क्योंकि इसमें नंबर चार के लिए नए जमाने के प्लेयरों में सूर्यकुमार यादव को भी कंसीडर किया जा सकता है। हालांकि, युवराज सिंह की महानता को देखते हुए सूर्या को टीम में ना रखना भी सही फैसला साबित होता है। इसके अलावा उथप्पा ने बहुत ही संतुलित टीम बनाई है, जिसमें दो बड़े ऑलराउंडर अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या हैं। उसके बाद सुरेश रैना और युवराज सिंह भी अपनी बल्लेबाजी के साथ- साथ गेंदबाजी के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। बुमराह, अर्शदीप जैसे गेंदबाज किसी भी बैटिंग लाइन को खस्ताहाल कर सकते हैं। विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में उथप्पा ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को चुना है। बल्लेबाजी बेहद शानदार लग रही है। कुल मिलाकर उथप्पा ने एक शानदार टीम बनाई है। इस टीम में नए खिलाड़ियों जैसे तिलक वर्मा और संजू सैमसन के लिए रॉबिन उथप्पा ने कोई जगह नहीं छोड़ी है।

-1783016692551_m.webp&w=3840&q=75)

-1782928396386_m.webp&w=3840&q=75)